Advertisement

Loading Ad...

'मैंने बचा लिया, वरना मारे जाते...', ट्रंप ने पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ को लेकर किया दावा, कर दी बेइज्जती, VIDEO

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की एक बार फिर बेइज्जती कर दी. उन्होंने दावा किया कि भारत के साथ संघर्ष के वक्त अगर वो नहीं होते पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ भी मारे जाते. अब उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Donald Trump in US Congress/ X
Loading Ad...

पाकिस्तान ने बड़बोले ट्रंप के कोप से बचने के लिए पूरे मुल्क को अमेरिका के हवाले कर दिया, शहबाज शरीफ ने नोबेल के लिए कई बार नॉमिनेट किया, चापलूसी की इंतेहा कर दी, मुनीर ने कई बार व्हाइट हाउस के चक्कर लगाए, क्रिप्टो का पूरा कारोबार सौंप दिया, रेअर अर्थ मिनरल को लेकर डील कर ली, हार बात मान ली, लेकिन ऐसा लगता है सारे के सारे हथकंडे फेल हो गए हैं. ट्रंप ने यूएस कांग्रेस के अपने संबोधन में पाकिस्तानी पीएम शहबाज की जबरदस्त बेइज्जती कर दी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच बीते साल हुए सैन्य संघर्ष को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने आगे कहा कि अगर वह वो नहीं होते, हस्तक्षेप नहीं करते, तो करीब 3 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती. इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लेकर भी बड़ी बात कही.

शहबाज शरीफ मारे जाते: ट्रंप

Loading Ad...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ के संबोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मारे जा सकते थे, मैंने उन्हें बचाया. डोनाल्ड ट्रंप ने बगैर ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ‘…अपने पहले 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध खत्म किए… पाकिस्तान और भारत में न्यूक्लियर युद्ध होता. 35 मिलियन लोगों ने कहा कि अगर मैं इस भारत-पाक संघर्ष में दखल नहीं देता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मर जाते…’

Loading Ad...

ट्रंप ने फिर दोहराया जंग रुकवाने का दावा

ट्रंप ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के कुछ ही घंटों बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मैंने जिन आठ युद्धों को समाप्त कराया, उनमें से पांच को समाप्त करने के लिए भी टैरिफ का इस्तेमाल किया गया. मैंने आठ युद्धों का निपटारा किया, चाहे आपको पसंद हो या न हो, जिनमें भारत, पाकिस्तान (का संघर्ष), बड़े युद्ध, या परमाणु युद्ध की आशंका वाले युद्ध शामिल हैं.'

Loading Ad...

ट्रंप ने सीमा और सुरक्षा के मुद्दे पर क्या कहा?

सीमा और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने डेमोक्रेट्स पर फंडिंग में कटौती करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "जब हम बात कर रहे हैं, इस सदन में डेमोक्रेट्स ने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सारी फंडिंग काट दी है. उन्होंने अमेरिकियों को आतंकवादियों और कातिलों से बचाने के लिए जिम्मेदार एजेंसी को बंद कर दिया है."

उन्होंने कहा, "आज रात, मैं अमेरिका की बॉर्डर सिक्योरिटी और होमलैंड सिक्योरिटी के लिए सभी फंडिंग की पूर्ण और तत्काल बहाली की मांग कर रहा हूं." ट्रंप ने कम्युनिटी को सुरक्षित रखने का वादा करते हुए कहा कि खतरनाक और बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों को अपराध समर्थक राजनेता रिहा कर रहे हैं."

Loading Ad...

फॉरेन पॉलिसी पर ट्रंप ने कहा, "राष्ट्रपति के तौर पर, मैं जहां भी हो सकेगा शांति बनाऊंगा, लेकिन जहां भी हमें जरूरत होगी, अमेरिका के लिए खतरे का सामना करने से कभी नहीं हिचकिचाऊंगा." उन्होंने पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी सिक्योरिटी और दबदबा बहाल करने का भी वादा किया.

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष रुकने में किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से लगातार इनकार किया है. ट्रंप ने पिछले साल 10 मई के बाद से भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का श्रेय 80 से अधिक बार लिया है. विदेश मंत्रालय से लेकर प्रधानमंत्री मोदी के स्तर पर भी ट्रंप को जवाब दिया जा चुका है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...