Advertisement

Loading Ad...

'सोते-जागते रेप करता, रोकने पर लात मार देता...', ब्रिटेन की पूर्व सांसद ने सुनाई अपने पूर्व MP पति की काली करतूत

ब्रिटेन के बर्टन के पूर्व सांसद एंड्रयु ग्रिफिथ्स की पूर्व पत्नी केट नीवेटन ने ने अपने पति की करतूतों लेकर पहली बार बात की और बताया कि मैं जागती थी और वो मेरे साथ सेक्स करने लगता था... कभी कभी मुझे लगता था कि जाने दो, लेकिन कई बार मैं रोती थी. उन्होंने आगे कहा कि उसने मुझे बिस्तर से बाहर लात मार दी थी.

Meta AI
Loading Ad...

ब्रिटेन के बर्टन के पूर्व सांसद एंड्रयु ग्रिफिथ्स की पूर्व पत्नी केट नीवेटन ने पति को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पहली बार उन्होंने बलात्कार से लेकर घरेलू हिंसा तक पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया है कि किस तरह से ग्रिफिथ्स सोते समय उनका बलात्कार करता और हिंसा करता था. साथ ही आरोप हैं कि उसने महज रोने के चलते नवजात पर बुरी तरह बर्ताव किया था. खास बात है कि निवेटन खुद भी साल 2019 से 2024 तक बर्टन सांसद रही हैं.

‘घरेलू हिंसा की कोई सीमा नहीं होती…’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीवेटन के आरोप हैं कि जब उनकी नवजात बेटी भूख की वजह से रो रही थी, तो ग्रिफिथ्स उसपर बुरी तरह से चिल्लाया था. उन्होंने कहा, 'लोगों को यह नहीं लगता कि यह प्रोफेशनल मिडिल क्लास लोगों के साथ हो सकता है, लेकिन घरेलू हिंसा की कोई सीमा नहीं होती. यह किसी की भी प्रभावित कर सकता है. जब मैं चुनी गई थी, तो मैंने वादा किया था कि घरेलू हिंसा के पीड़ितों के लिए काम करूंगी.

‘हिंसा सालों तक चलती रही…’
केट नीवेटन ने कहा, 'बाहर से देखने वाले अधिकांश लोगों को हमारा रिश्ता एकदम ठीक लगता था, लेकिन हिंसा सालों तक चलती रही थी. हर बार जब मैं कहती थी कि मैं पुलिस से शिकायत करूंगी, तो वह कहता था कि कोई भी तुम्हारी बात पर भरोसा नहीं करेगा केट. मैं यहां सांसद हूं. पुलिस के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं. वो सभी मुझे अच्छा समझते हैं.'

Loading Ad...

‘मेरे साथ सेक्स…मुझे लात मार दी थी…’
उन्होंने कहा, 'यह सब तब शुरू होता था, जब मैं सो रही होती थी. मैं जागती थी और वो मेरे साथ सेक्स करने लगता था.... कभी कभी मुझे लगता था कि जाने दो, लेकिन कई बार मैं रोती थी. ऐसा होने पर कई बार वह रुक जाता था, लेकिन उसका मूड खराब हो जाता था. मुझे याद है कि उसने मुझे बिस्तर से बाहर लात मार दी थी. मैं दूसरे कमरे में जाती थी और खुद को रातभर के लिए बंद कर लेती थी या घर से बाहर चली जाती थी.'

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

नीवेटन ने बताया कि जब उन्हें लगने लगा कि नवजात को भी खतरा है, तो उन्होंने सुरक्षा के लिए कदम उठाए. खास बात है कि ग्रिफिथ्स साल 2006 में उन्हें महज 3 सप्ताह में क्षेत्र की 2 महिलाओं को 2 हजार अश्लील संदेश भेजने के चलते बाहर कर दिया था. दिसंबर 2021 में फैमिली कोर्ट के जज ने आदेश दिए थे कि उन्होंने पत्नी के साथ हिंसा और बलात्कार किया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...