Advertisement

Loading Ad...

क्या डोनाल्ड ट्रंप बन गए वेनेजुएला के ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’? अमेरिकी राष्ट्रपति के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताने वाली तस्वीर शेयर की, जो विकिपीडिया के एडिटेड पेज जैसी दिखती है. पोस्ट वायरल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Donald Trump (File Photo)
Loading Ad...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मच गई है. ट्रंप द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में उन्होंने खुद को वेनेजुएला का ‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया गया है. 

ट्रंप ने शेयर किया पोस्ट 

ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टुथ पर खुद की यह तस्वीर शेयर की. यह तस्वीर विकिपीडिया के एक एडिटेड पेज जैसी लग रही है, जिसमें ट्रंप को जनवरी 2026 तक वेनेजुएला का राष्ट्रपति दिखाया गया है. तस्वीर में उनके असली आधिकारिक पद, यानी अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति होने का भी उल्लेख किया गया है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. ट्रंप के शेयर करते ही यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा जहां लोग ट्रंप की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं.

Loading Ad...

Loading Ad...

वेनेजुएला में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा: ट्रंप 

यह सब ट्रंप की उन टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूनाइटेड स्टेट्स वेनेजुएला की लीडरशिप के साथ बहुत अच्छे से काम कर रहा है. साथ ही, उन्होंने बेहतर होते संबंधों के संकेत के तौर पर तेल शिपमेंट और चल रही डिप्लोमैटिक बातचीत का जिक्र किया था. जब एयर फोर्स वन में पत्रकारों ने ट्रंप से काराकस में नई लीडरशिप के साथ रिश्तों के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, 'वेनेजुएला में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है. हम लीडरशिप के साथ बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं और देखेंगे कि आगे सब कैसा रहता है.' यह सवाल अमेरिका के उस हमले के बाद पूछा गया था जिसने निकोलस मादुरो को वेनेजुएला के नेता के पद से हटा दिया था.

Loading Ad...

वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका की नजर 

ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला ने अमेरिका से तेल की एक बड़ी खेप लेने के लिए कहा था. उन्होंने कहा, 'उन्होंने हमसे पूछा, क्या हम 50 मिलियन बैरल तेल ले सकते हैं? और मैंने कहा, हां, हम ले सकते हैं.' ट्रंप ने कहा कि तेल कंपनियों ने वेनेजुएला में काफी दिलचस्पी दिखाई है. एनर्जी कंपनियों को दिए गए भरोसे पर, ट्रंप ने कहा कि गारंटी है कि वे सुरक्षित रहेंगे, कोई समस्या नहीं होगी. उन्होंने पिछली मुश्किलों के लिए अमेरिकी की पूर्व सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि उन्हें पहले दिक्कतें थीं क्योंकि उनके पास ट्रंप प्रेसिडेंट नहीं थे.

वेनेजुएला के पास अब यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका: ट्रंप

Loading Ad...

इससे पहले, एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला से क्यूबा को अब और तेल या पैसा नहीं जाएगा और दोनों देशों के बीच दूरी बनाए रखने में यूनाइटेड स्टेट्स की सेना शामिल होगी. उन्होंने लिखा, 'वेनेजुएला को अब उन गुंडों और जबरन वसूली करने वालों से सुरक्षा की जरूरत नहीं है जिन्होंने उन्हें इतने सालों तक बंधक बनाकर रखा था.' ट्रंप ने कहा, 'वेनेजुएला के पास अब यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका है, जो दुनिया की सबसे पावरफुल सेना है और हम उनकी रक्षा करेंगे.'

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि 3 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला में एक बड़ा सैन्य अभियान चलाया था. इस कार्रवाई के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोर्स को राष्ट्रपति परिसर से हिरासत में लिया गया. दोनों को इसके बाद अमेरिका ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है. मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रिग्ज ने वेनेजुएला की राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाली. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप यह भी कह चुके हैं कि अमेरिका तब तक वेनेजुएला सरकार के संचालन में भूमिका निभाएगा, जब तक वहां सुरक्षित, उचित और व्यावहारिक राजनीतिक बदलाव सुनिश्चित नहीं हो जाता.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...