Advertisement
भारत के आक्रामक तेवर से खौफ में पाकिस्तान, गिलगित और स्कार्दू के लिए सभी उड़ानें कीं रद्द
एक अधिकारी ने कहा, "राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा के बाद उत्तरी क्षेत्रों के लिए उड़ानें निलंबित करने का निर्णय लिया गया। एहतियात के तौर पर पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों के लिए अन्य सभी उड़ानें भी अस्थायी रूप से रोक दी गई।"
Advertisement
पाकिस्तान ने पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को गिलगित और स्कार्दू के लिए सभी घरेलू उड़ानें रद्द करने की घोषणा की.
पाकिस्तान ने गिलगित और स्कार्दू के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
Advertisement
Advertisement
एक अधिकारी ने कहा, "राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा के बाद उत्तरी क्षेत्रों के लिए उड़ानें निलंबित करने का निर्णय लिया गया. एहतियात के तौर पर पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों के लिए अन्य सभी उड़ानें भी अस्थायी रूप से रोक दी गई."
Advertisement
विदेशी उड़ानों की भी कड़ी निगरानी शुरू की गई. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) को सभी आने वाले विदेशी विमानों की जांच करने का निर्देश दिया गया.
पाकिस्तान ने भारत के लिए एयरस्पेस बंद किया
Advertisement
पाकिस्तान पहले ही भारतीय एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर चुका है. इस संबंध में, एक नोटिस फॉर एयरमेन (एनओटीएएमएन) जारी किया गया, जिसमें भारतीय एयरलाइनों को पाकिस्तान के आसमान से शुरू में एक महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया. सहित भारतीय एयरलाइनों को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया. प्रतिबंध भारतीय सैन्य और वीआईपी विमानों की आवाजाही पर भी लागू हैं.
Advertisement
आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल - पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में लोगों (ज्यादातर पर्यटक) पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं. हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
पाकिस्तान के खिलाफ PM मोदी ने उठाए कड़े कदम
Advertisement
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. नई दिल्ली ने इस्लामबाद के खिलाफ कई सख्त कूटनीतिक और रणनीतिक कदम उठाए. इनमें 1960 के सिंधु जल समझौते को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने, अटारी इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद करने, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, जैसे कई कदम उठाए.
Advertisement
भारत के इन फैसलों के बाद पाकिस्तान ने शिमला समझौते को स्थगित करने और भारतीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने जैसे कुछ फैसले लिए.
यह भी पढ़ें