Advertisement
गाजा युद्धविराम पर डोनाल्ड ट्रंप का दबाव बढ़ा, हमास से बंधकों की रिहाई की मांग
7 अक्टूबर 2023 को इजरायल के नोवा फेस्टिवल में हमास ने अचानक हमला किया था, जिसमें करीब 1,200 लोग मारे गए. इसके साथ ही 251 लोगों को बंधक बना लिया गया. हालांकि, हफ्तों की कोशिशों के बाद कई बंधकों को रिहा किया गया. वहीं, इजरायली सेना की कार्रवाई में भी कई बंधकों को सुरक्षित वापस लाने में सफलता मिली.
Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और हमास से गाजा में एक समझौता करने का आग्रह किया है. इस समझौते का मकसद 7 अक्टूबर 2023 को अपहरण किए गए शेष बंधकों को वापस लाना है.
ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ' सोशल नेटवर्क पर लिखा, "गाजा में समझौता करें. बंधकों को वापस लाएं."
डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए डाला दबाव
Advertisement
ट्रंप के इस पोस्ट से ऐसा प्रतीत होता है कि वह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर युद्धविराम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दबाव डाल रहे हैं.
Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति पहले ही भविष्यवाणी कर चुके हैं कि एक हफ्ते के अंदर इस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे. ट्रंप ने इस 'ट्रुथ' पोस्ट से पहले बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे की आलोचना की थी. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इससे गाजा और ईरान के साथ डील करने की कोशिशों को नुकसान पहुंचेगा.
डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि नेतन्याहू के साथ जो हो रहा है, वह भयावह है. ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री को 'युद्ध नायक' बताते हुए कहा कि उन्होंने ईरान के न्यूक्लियर खतरे से छुटकारा दिलाने में अमेरिका के साथ शानदार काम किया है.
Advertisement
उन्होंने नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे मुकदमे को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताई है और चेतावनी दी है कि न्याय का यह मजाक ईरान और हमास, दोनों की वार्ता में बाधा डालेगा.
गाजा पट्टी में युद्धविराम का दावा कर चुके हैं ट्रंप
वो कुछ दिन पहले गाजा पट्टी में युद्धविराम का दावा कर चुके हैं. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए उन लोगों से बात की है, जो इस समझौते को सुरक्षित करने की कोशिश में शामिल हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
7 अक्टूबर 2023 को इजरायल के नोवा फेस्टिवल में हमास ने अचानक हमला किया था, जिसमें करीब 1,200 लोग मारे गए. इसके साथ ही 251 लोगों को बंधक बना लिया गया. हालांकि, हफ्तों की कोशिशों के बाद कई बंधकों को रिहा किया गया. वहीं, इजरायली सेना की कार्रवाई में भी कई बंधकों को सुरक्षित वापस लाने में सफलता मिली.