Advertisement

Loading Ad...

बंदर के शरीर पर ओबामा का चेहरा… ट्रंप ने पोस्ट किया पूर्व राष्ट्रपति का आपत्तिजनक वीडियो, गर्माया नस्लवाद का मुद्दा

बराक ओबामा पर विवादित वीडियो ट्रंप के अकाउंट से पोस्ट किया गया था. जिस पर विवाद बढ़ा तो वीडियो डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था.

Loading Ad...

अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को सुर्खियों में रहना कुछ ज्यादा ही पसंद है. कभी अपने दावों से तो कभी बयानों से. अब ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अमेरिका में नस्लवाद पर बहस छेड़ दी. ये वीडियो पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर था. जिसमें ओबामा और उनकी पत्नी को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया था.

बराक ओबामा पर विवादित वीडियो ट्रंप के अकाउंट से पोस्ट किया गया था. जिस पर विवाद बढ़ा तो वीडियो डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था. इस पोस्ट की आलोचना न केवल डेमोक्रेट्स नेताओं ने की बल्कि रिपब्लिकन ने भी की. 

वीडियो में क्या था? 

Loading Ad...

चुनाव से जुड़े लगभग 62 सेकेंड के इस वीडियो में बराक ओबामा पर कई आरोप लगाए गए. वीडियो के आखिरी में ओबामा और उनकी पत्नी के चेहरे को बंदर के शरीर पर लगा दिया गया. वीडियो के बैकग्राउंड में 'द लायन स्लीप्स टुनाइट' गाना लगाया गया था. ऐसा लग रहा था कि जानबूझकर बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा का मजाक उड़ाया गया है. इसे ट्रंप की अश्वेत नेताओं के प्रति घृणा से भी जोड़ा गया. 

Loading Ad...

राजनेताओं के साथ-साथ कई नागरिक संगठनों ने भी वीडियो पर सवाल उठाए. आलोचकों ने कहा, ये अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को अमानवीय तरीके से दिखाने की कोशिश है. कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजम ने भी इसकी आलोचना की. उन्होंने इस ’घिनौना व्यवहार' बताया और रिपब्लिकन नेताओं से इसकी निंदा करने की अपील की. 

व्हाइट हाउस ने क्या कहा? 

Loading Ad...

वीडियो वायरल होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस की काफी आलोचना हुई. 12 घंटे बाद इस वीडियो को हटा लिया गया. इससे पहले व्हाइट हाउस की ओर से प्रतिक्रिया आई. जिसमें कहा गया कि यह इंटरनेट मीम का हिस्सा है, ट्रंप को 'किंग ऑफ द जंगल' और डेमोक्रेट नेताओं को अलग-अलग किरदारों के रूप में दिखाया गया था. 

यह भी पढ़ें- ग्रैमी अवॉर्ड में ट्रंप के खिलाफ गूंजा ICE OUT का नारा, कौन हैं सिंगर बिली आइलीश, जिन्होंने US को कहा ‘चोरी की जमीन’

वहीं, मीडिया ने ट्रंप पर इस वीडियो को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, इस तरह के कंटेंट की वह आलोचना करते हैं. उनके एक अधिकारी ने कहा, यह पोस्ट गलती से एक स्टाफर ने शेयर की थी. ट्रंप से जब माफी मांगने को कहा तो उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कहा, मैंने कोई गलती नहीं की.

Loading Ad...

पहले भी ओबामा पर बना चुके AI वीडियो

यह भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक वीडियो बनाया था. AI के जरिए पूर्व राष्ट्रपति ओबामा को व्हाइट हाउस में गिरफ्तार दिखाया गया था. उनके हाथों में हथकड़ी लगी थी और वह घुटनों के बल बैठे थे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...