Advertisement
जल्द से जल्द बंदरगाह खाली करो... इजरायल के निशाने पर एक और मुस्लिम देश, हमले से पहले जारी की चेतावनी
इजरायली सेना ने यमन को चेतावनी देते हुए लाल सागर के बंदरगाह होदेइदाह को खाली करने का आदेश दिया है. इससे पहले भी इजरायल ने यमन पर हमला किया था, जिसमें 46 लोग मारे गए थे. इनमें 26 लोग स्थानीय मीडिया के कर्मचारी थे.
Advertisement
कतर की राजधानी दोहा पर बम बरसाने के बाद अब इजरायल एक और मुस्लिम देश पर दोबारा से बड़े हमले की तैयारी की है. इजरायली सेना ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द अपने बंदरगाह को खाली कर दें. बता दें कि पिछले हफ्ते इजरायल द्वारा कतर पर किए गए हमले में एक जवान सहित 6 लोगों की मौत हुई थी.
यमन पर बड़े हमले की तैयारी में इजरायल
इजरायली सेना ने यमन को चेतावनी देते हुए लाल सागर के बंदरगाह होदेइदाह को खाली करने का आदेश दिया है. इससे पहले भी इजरायल ने यमन पर हमला किया था, जिसमें 46 लोग मारे गए थे. इनमें 26 लोग स्थानीय मीडिया के कर्मचारी थे.
Advertisement
हूती समूह ने जारी किया बयान
Advertisement
यमन के हूती समूह ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि मध्य सेना में तहरीर चौक पर स्थित दो समाचार पत्रों में 26 पत्रकारों सहित कुल 46 लोगों की मौत हुई थी. इस हमले में अल-येमन कार्यालय भी ध्वस्त हो गए. इसके अलावा हूती स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि हमले में 165 लोग घायल भी हुए. इनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
इजरायली सेना ने हमले को लेकर जारी किया बयान
Advertisement
इजरायली सेना की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि उसने सैन्य शिविरों, हूतीयों के जनसंपर्क मुख्यालय और एक ईंधन भंडार स्थल को निशाना बनाया था. इसके अलावा यह भी कहा गया कि यह कार्रवाई हूती समूह द्वारा किए गए हैं.
इजरायली हमले की जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई
हूती समूह के प्रवक्ता याह्वा सरिया ने इजरायल द्वारा किए गए हमले का जवाब देने की कसम खाई है. बता दें कि इससे पहले याह्वा कार्यालय भी पिछले हफ्ते हुए इजरायली हमले में नष्ट हो गया था. ऐसे में हूती विद्रोहियों ने इजरायली आक्रमण के जवाब में हमले और गाजा में युद्ध को खत्म करने के लिए दबाव बनाने का संकल्प लिया है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
बता दें कि यमन के उत्तरी अधिकतर हिस्से में हूतीयों का ही कब्जा है और वह इजरायल के गाजा पर हमलों के विरोध में लाल सागर के जहाज को लगातार निशाना बनाते आए हैं.