Advertisement

Loading Ad...

ट्रंप के टैरिफ प्लान के आगे दोस्त और दुश्मन दोनों बेबस! चीन-इजरायल समेत 50 देशों के लोगों ने अमेरिका से साधा संपर्क

अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि "अनुचित व्यापार प्रथाएं ऐसा मुद्दा नहीं है। जिसे कुछ दिनों या हफ्तों में सुलझाया जा सके। अमेरिका यह देखेगा कि दूसरे देश वाले क्या पेश करते हैं। आखिर वह पेशकश कितना विश्वशनीय है।

Loading Ad...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। उनके इस कदम से दुनिया भर के बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है और मंदी की आशंका गहराती जा रही है। कई ऐसे देश हैं। जो उलझन में पड़ गए हैं। इसके पीछे की वजह है कि उन देशों के रिश्ते अमेरिका के साथ अच्छे नहीं है। इनमें चीन भी शामिल है। ऐसे में अमेरिका के सहयोगी और प्रतिद्वंद्वी  दोनों परेशान नजर आ रहे हैं। दुनिया भर के शेयर मार्केट में निवेशकों के कई लाख करोड़ों रूपये हर रोज डूब रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि 50 से अधिक देशों ने व्हाइट हाउस से संपर्क कर वार्ता शुरू करने की इच्छा जताई है। इनमें चीन, इजरायल, वियतनाम और इटली जैसे देश शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले का उनके ही देश में कड़ा विरोध हो रहा है और हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मनमाने तरीके से सभी देशों पर टैरिफ दर लागू किया है। 

अमेरिकी टैरिफ प्लान से दुनिया भर में मचा हड़कंप 

बता दें अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि "अनुचित व्यापार प्रथाएं ऐसा मुद्दा नहीं है। जिसे कुछ दिनों या हफ्तों में सुलझाया जा सके। अमेरिका यह देखेगा कि दूसरे देश वाले क्या पेश करते हैं। आखिर वह पेशकश कितना विश्वशनीय है।" इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्लोरिडा में फुटबॉल खेलते हुए कहा कि "हम जीतेंगे,मजबूती से टिके रहो, यह आसान नहीं होगा।" अमेरिका ने इजरायल पर 17 प्रतिशत का टैरिफ दर लागू किया है। वियतनाम की सरकार ने कहा है "कि अगर ट्रंप से मुलाकात हो जाए। तो वह अपने टैरिफ शून्य करने के लिए तैयार हैं। इटली के प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार अपने उद्योगों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगी। ट्रंप ने भारत पर 26%, चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगाया है। 

अमेरिकी कांग्रेस के बीच मचा घमासान 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी बीते कई वर्षों से मुक्त व्यापार कर रही है। लेकिन वर्तमान में लागू टैरिफ प्लान से  कई सांसद इसको लेकर चिंतित हैं। एक रिपब्लिकन सांसद ने कहा है कि "वह एक नया बिल लाने की घोषणा कर रहे हैं। जिससे टैरिफ शक्तियों को सीमित किया जा सके।"

अमेरिका में एलन मस्क वर्सेस व्हाइट हाउस 

बता दें कि अमेरिकी सरकार के "कॉस्ट कटिंग प्रोग्राम" के तहत एलन मस्क ने इटली में कहा था कि अमेरिका और यूरोप को जीरो ट्रैफिक व्यवस्था की तरफ बढ़ना चाहिए। जिस पर ट्रंप के सलाहकार ने कहा था कि "एलन मस्क अपनी डॉज लेने में अच्छे हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि वह कार बेचते हैं। वह  अपने फायदे की बात कर रहे हैं।"

दुनिया भर के बाजारों में गिरावट आज है "ब्लैक मंडे"

अमेरिकी राष्ट्रपति के द्वारा लगाए गए टैरिफ प्लान से दुनिया भर के मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली है। 6 अप्रैल को ब्लैक संडे के साथ आज 7 अप्रैल को भी दुनिया भर के शेयरों के लिए "ब्लैक मंडे" है। दरअसल, आज के दिन को इसलिए ब्लैक मंडे कहा जा रहा है क्योंकि साल 19 अक्टूबर 1987 को दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में एक ही दिन में सबसे ज्यादा 22.6 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। यह दुनिया भर के मार्केट के इतिहास की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। अमेरिका से शुरू हुई यह गिरावट ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा और कई एशियाई देशों में तक पहुंच गई थी। 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...