Advertisement
गाजा के बाद एक और मुस्लिम देश पर इजरायल ने किया हमला, 13 की मौत, कई अन्य घायल
इजरायल ने सीरिया के एक गांव को निशाना बनाया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई है. सीरियाई प्रशासन ने इसे युद्ध अपराध बताया है और कहा है कि इजरायल एक बार फिर पूरे क्षेत्र को अशांत करने और हिंसा की आग भड़काने की कोशिश कर रहा है.
Advertisement
इजरायल ने गाजा के बाद अब एक और मुस्लिम देश को निशाना बनाया है. खबरों के मुताबिक, सीरिया के दक्षिणी गांव में रात में अंधेरे के दौरान तलाशी अभियान में हुई गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हुई है. इस बात की जानकारी, सीरिया की न्यूज एजेंसी SANA ने दी है. वहीं हमले की सीरिया विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है.
इजरायल ने एक और मुस्लिम देश को बनाया निशाना
इजरायल ने सीरिया के एक गांव को निशाना बनाया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई है. सीरियाई प्रशासन ने इसे युद्ध अपराध बताया है और कहा है कि इजरायल एक बार फिर पूरे क्षेत्र को अशांत करने और हिंसा की आग भड़काने की कोशिश कर रहा है.
Advertisement
हमले में घायल ने बताया कैसे हुए हमला?
Advertisement
इस हमले में घायल हुए मुस्लिम युवक इयाद ताहिर ने बताया कि हम रात में सोए और सुबह नींद खुली, तो भयंकर गोलीबारी चल रही थी. हम बाहर निकले, तो देखा कि गांव में इजरायली सेना का अभियान चल रहा है.
चारों ओर सैनिक और टैंक तैनात
Advertisement
बता दें कि इजरायली सेना ने चारों ओर से सैनिक और टैंक तैनात कर रखे हैं. जिसके बाद हवाई बमबारी शुरू हो गई. वहीं अस्पताल में भर्ती एक घायल युवक अहमद कमाल ने बताया कि उन्होंने भी खुद की रक्षा के लिए फायरिंग की. गोलीबारी में उनके भाई की मौत हो गई है और वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं.
खतरनाक आतंकियों के होने का दावा
इस मामले पर इजरायली सेना ने दावा किया है कि गांव से जामा इस्लामिया ग्रुप के खतरनाक आतंकियों को पकड़ा गया है, जो इस्लामिक संगठन हमास और हूतियों के साथ मिलकर इजरायल के खिलाफ साजिश रच रहा था. IDF के मुताबिक, 6 इजरायली सैनिक भी घायल हुए हैं. आर्मी ने यह भी दावा किया कि इस अभियान में कई आतंकी मारे गए हैं और इलाके में अभी भी कई जवान तैनात हैं.
Advertisement
इस्लामिक सरकार बनने के बाद इजरायल ने कई हमले किए
बता दें कि बशर अल असद की सरकार गिरने और फिर नई इस्लामिक सरकार बनने के बाद इजरायल सैकड़ों बार सीरिया पर बड़े हमले कर चुका है. इससे पहले इजरायल ने बफर जोन में भी अपने सैनिक तैनात कर दिए हैं. इनमें इजरायल ने सीरिया के गोलन हाइट्स पर भी कब्जा कर लिया. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सैनिकों का मुकाबला करने के लिए ग्रामीण भी हथियार लेकर बाहर निकले थे, इनमें कई की मौत हो गई.
'यह हमला 'एक भयानक नरसंहार' था'
Advertisement
यह भी पढ़ें
सीरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह हमला 'एक भयानक नरसंहार' था और मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. इजरायली सेना ने कहा कि उसका अभियान समाप्त हो गया है और सभी संदिग्धों को पकड़ लिया गया है. इनमें कई उग्रवादी मारे गए हैं. बता दें कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं, हालांकि, तनाव कम करने के लिए एक संभावित सुरक्षा समझौते पर दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं.