×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

India Pakistan War: आपदा या हमला—हर हाल में सतर्क रखेगा ये मोबाइल फीचर, ऑन करना न भूलें, सरकार ने दी जानकारी

आज के दौर में लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन होता है और अगर उसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह एक जान बचाने वाला उपकरण बन सकता है.

India Pakistan War: आपदा या हमला—हर हाल में सतर्क रखेगा ये मोबाइल फीचर, ऑन करना न भूलें, सरकार ने दी जानकारी
Google
Advertisement

Operation Sindoor: हाल ही में भारतीय सेना ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पहलगाम में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह एक साहसिक कदम था, जिसमें सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया कि उनकी आने वाली पीढ़‍ियां भी इसे याद रखेंगी. इस तरह के हालातों को देखते हुए देश के भीतर भी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसी अप्रत्याशित घटना के वक्त जनता को समय पर सतर्क किया जा सके और स्थिति को संभाला जा सके.

इन्हीं तैयारियों के तहत देश में मॉक ड्रिल की जा रही हैं और आम नागरिकों से भी सहयोग की उम्मीद की जा रही है.आज के दौर में लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन होता है और अगर उसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह एक जान बचाने वाला उपकरण बन सकता है. एक अहम फीचर है – इमरजेंसी अलर्ट (SOS), जिसे आप अपने फोन में एक्टिव कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से न सिर्फ आप किसी आपात स्थिति में सतर्क हो सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी खतरे से आगाह कर सकते हैं.

एंड्रॉयड फोन में इमरजेंसी अलर्ट कैसे ऑन करें

अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप इस सुविधा को चालू कर सकते हैं.

Advertisement

1. सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं.

2. नीचे स्क्रॉल करें, वहां आपको Safety & Emergency का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें.

3. अब पेज के आखिर में Wireless Emergency Alerts का ऑप्शन दिखाई देगा, उसे चुनें.

4.यहां आप इमरजेंसी अलर्ट को ऑन कर सकते हैं. साथ ही अन्य विकल्प जैसे ‘Extreme alerts’, ‘Severe alerts’ को भी इनेबल करें.

5. इतना करने के बाद आपका एंड्रॉयड फोन इमरजेंसी अलर्ट पाने के लिए तैयार हो जाएगा.

Advertisement

आईफोन में इमरजेंसी अलर्ट कैसे ऑन करें

आईफोन यूजर्स के लिए प्रक्रिया थोड़ी अलग है लेकिन बेहद आसान:

1. अपने आईफोन की Settings में जाएं.

2. अब Notifications पर क्लिक करें.

3. नीचे स्क्रॉल करें, वहां Government Alerts का विकल्प मिलेगा.

4. यहां पर Test Alerts को ऑन कर दें.

Advertisement

बस! अब जब भी सरकार कोई इमरजेंसी अलर्ट भेजेगी, तो वो आपके फोन पर भी आएगा.

इमरजेंसी अलर्ट का क्या फायदा है?

इमरजेंसी अलर्ट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब भी कोई गंभीर स्थिति उत्पन्न होती है – जैसे युद्ध, बाढ़, भूकंप, सुनामी या कोई और आपदा – तो सरकार सीधे जनता को सतर्क करने के लिए मोबाइल अलर्ट भेज सकती है.यह अलर्ट पूरे स्क्रीन पर दिखाई देता है और साथ ही एक तेज बीप की आवाज आती है. खास बात यह है कि फोन साइलेंट मोड में हो तब भी यह अलर्ट सुनाई देता है.

इसका उद्देश्य सिर्फ आपको सतर्क करना नहीं, बल्कि आपके जरिए दूसरों को भी खतरे से आगाह करना है. जब ज्यादा लोग इस सुविधा का इस्तेमाल करेंगे, तो आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों में काफी मदद मिलेगी.

भारत में पहले भी हो चुकी है टेस्टिंग

भारत सरकार ने इस तरह की सुविधा की टेस्टिंग पहले भी की है.अक्टूबर 2023 में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने एक टेस्ट अलर्ट भेजा था जो लाखों मोबाइल यूजर्स को मिला. यह अलर्ट एक खास टोन के साथ फ्लैश मैसेज के रूप में आया था. सरकार की ओर से कहा गया था कि वे आपात स्थिति में नागरिकों को सतर्क करने के लिए इस सिस्टम की टेस्टिंग कर रहे हैं.

Advertisement

इस बदलते और चुनौतीपूर्ण समय में, हमें सिर्फ सेना पर नहीं, खुद पर भी भरोसा रखना होगा और अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. इमरजेंसी अलर्ट जैसी सुविधा का उपयोग कर हम न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं, बल्कि पूरे समाज को जागरूक और सुरक्षित बना सकते हैं. अगर आपने अब तक यह सुविधा ऑन नहीं की है, तो अभी करें – यह एक छोटा कदम है, लेकिन बड़ा असर डाल सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें