×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Holi Shopping: दिल्ली के इन 5 बाजारों में मिलेगा सबसे सस्ता और शानदार सामान, होली की शॉपिंग के लिए परफेक्ट प्लेस

होली की खरीदारी के लिए आपको पाँच ऐसी मार्केट की जानकारी दे रहे हैं. जहां ना केवल आप सस्ते में बढ़िया सामान ख़रीद सकते हैं, बल्कि अपने कीमती समय की बचत भी कर सकते हैं.

Holi Shopping: दिल्ली के इन 5 बाजारों में मिलेगा सबसे सस्ता और शानदार सामान, होली की शॉपिंग के लिए परफेक्ट प्लेस
Advertisement

4 मार्च को देशभर में होली का त्यौहार मनाया जाएगा. ऐसे में अगर आप भी होली की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है, होली की खरीदारी के लिए आपको पाँच ऐसी मार्केट की जानकारी दे रहे हैं. जहां ना केवल आप सस्ते में बढ़िया सामान ख़रीद सकते हैं, बल्कि अपने कीमती समय की बचत भी कर सकते हैं. 

सदर बाज़ार 

दिल्ली का सदर बाज़ार होली शॉपिंग का सबसे हॉटस्पॉट माना जाता है. यहां आपको गुलाल, पिचकारी, पानी के गुब्बारे, पार्टी स्प्रे और डेकोरेशन आइटम्स थोक रेट पर मिल जाते है. क़ीमत की बात करें पिचकारी 20 रूपए से शुरु होती है और रंग-गुलाल भी 50-150 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएंगे, जबकि थोक में खरीदने पर क़ीमत और कम हो सकती है. 

Advertisement

चांदनी चौक

पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक रंगों और गुलाल का पारंपरिक बाज़ार है. यहां पर आप ऑर्गेनिक रंगो से लेकर ट्रेडिशनल गुलाल 100-500 रुपए प्रति किल के बीच ख़रीद सकते हैं. साथ ही होली-टीशर्ट और छोटे गिफ्ट पैक भी 50 रुपए से शुरु होते हैं. 

लाजपत नगर मार्केट 

Advertisement

अगर आप होली के मौके पर ट्रेंडी कपड़े और एक्सेसरीज़ लेना चाहते हैं तो लाजपत नगर काफी अच्छा ऑप्शन है. यहां होली स्पेशल व्हाइट टी-शर्ट, रंगीन कुर्ते और होली-थीम्ड गॉगल्स 150-500 रुपए की रेंज में मिल जाते हैं. आपको यहां कपड़ों के साथ गिफ्ट सेट और फैशनेबल सामान भी आसानी से मिल जाएगा. 

तिलक नगर मार्केट

पश्चिमी दिल्ली का तिलक नगर मार्केट भी होली शॉपिंग के लिए पसंदीदा जगह है. यहां गुलाल और पिचकारियों के अलावा फैमिली के लिए कपड़े, बच्चों के लिए मस्ती वाले आइटम्स और अन्य फेस्टिवल गिफ्ट्स सस्ते दामों में उपलब्ध रहते हैं. इस मार्केट में आम तौर पर कपड़ो की शुरुआत 200 रुपए से हो जाती है. 

सरोजिनी नगर मार्केट 

सरोजिनी नगर में आप बजट-फ्रेंडली कपड़े और एक्सेसरीज़ पा सकते हैं, जैसे होली पर पहनने के लिए टी-शर्ट और जीन्स 100-300 रुपए के बीच मिल जाएंगी. इसके अलावा कुछ स्टॉल्स पर रंगीन कैप और सस्ता डेकोरेशन सामान भी मिल जाएगा. इस बाजारों में आमतौर पर आप 20 रुपए की पिचकारी से लेकर 100 रुपए की होली टी-शर्ट तक अच्छे विकल्प पा सकते हैं. हालांकि, खरीदारी करते समय मोलभाव करना ना भूले. क्योंकि कई दुकानदार थोड़े ऊंचे दाम पर सामान रखते हैं. सही समय पर सही मार्केट चुनकर आप होली के हर आइटम को बजट में शानदार ढंग से खरीद सकते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें