×
जिस पर देशकरता है भरोसा

LPG गैस महंगी होगी या नहीं? सप्लाई पर क्या हैं अपडेट, जानें दिल्ली से मुंबई तक रेट में क्या हुए बदलाव

LPG Crisis: दुनिया के हालात खासकर मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव आने वाले समय में असर दिखा सकता है.आज भले ही रसोई गैस के दाम स्थिर हैं, लेकिन जिस तरह से हालात बन रहे हैं, उससे आगे क्या होगा, इस पर सबकी नजर टिकी हुई हैं.

LPG गैस महंगी होगी या नहीं? सप्लाई पर क्या हैं अपडेट, जानें दिल्ली से मुंबई तक रेट में क्या हुए बदलाव
Image Source: Social Media
Advertisement

LPG Gas Price: 24 मार्च को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है.  लेकिन ये राहत थोड़ी अस्थायी भी लगती है , क्योकि दुनिया के हालात खासकर मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव आने वाले समय में असर दिखा सकता है. आज भले ही रसोई गैस के दाम स्थिर हैं, लेकिन जिस तरह से हालात बन रहे हैं, उससे आगे क्या होगा, इस पर सबकी नजर टिकी हुई हैं. 

मिडिल ईस्ट का तनाव क्यों बढ़ा रहा है चिंता?

दरअसल, भारत अपनी जरूरत की बड़ी मात्रा में एलपीजी बाहर से मंगाता है. और इसमें भी सबसे अहम रास्ता है Strait of Hormuz. यहीं से होकर देश में आने वाली करीब 90% गैस सप्लाई गुजरती है. अब अगर इस रास्ते पर किसी भी तरह की दिक्कत आती है, चाहे युद्ध की वजह से या सुरक्षा कारणों से तो सप्लाई पर सीधा असर पड़ सकता है. इसी वजह से सरकार और तेल कंपनियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

क्या अभी गैस की कमी है?

Advertisement

सरकार ने साफ कहा है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. देश में अभी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आम लोगों की जरूरतें पूरी की जा रही हैं. हालांकि, कुछ जगहों से कमी की खबरें जरूर आई हैं, लेकिन उन्हें बड़े संकट के तौर पर नहीं देखा जा रहा.

घरेलू ग्राहकों को दी जा रही है प्राथमिकता

स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने एलपीजी को Essential Commodities Act 1955 के तहत लाकर सख्ती बढ़ा दी है.इसका सीधा मतलब है कि:

सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं को गैस दी जाएगी
होटल, रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल यूजर्स को सीमित सप्लाई मिलेगी
कहा जा रहा है कि कमर्शियल यूजर्स को उनकी जरूरत का सिर्फ एक हिस्सा ही दिया जा रहा है, ताकि आम घरों की रसोई पर कोई असर न पड़े.

Advertisement

कीमतें पहले ही बढ़ चुकी हैं

अगर आपको लग रहा है कि गैस महंगी नहीं हुई, तो थोड़ा पीछे नजर डालना जरूरी है. 7 मार्च को ही:

घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा हुआ था
कमर्शियल सिलेंडर ₹115 तक बढ़ा था
उसके बाद से कीमतें स्थिर जरूर हैं, लेकिन पहले की बढ़ोतरी का असर अभी भी लोगों की जेब पर महसूस हो रहा है.

बड़े शहरों में आज के रेट क्या हैं?

Advertisement

आज के हिसाब से प्रमुख शहरों में एलपीजी के दाम इस तरह हैं:

New Delhi: घरेलू ₹913 -  कमर्शियल ₹1,884.50
Mumbai: घरेलू ₹912.50 - कमर्शियल ₹1,836
Kolkata: घरेलू ₹939 - कमर्शियल ₹1,988.50
यानी शहरों के हिसाब से थोड़ी-बहुत कीमत में फर्क जरूर है, लेकिन कुल मिलाकर बोझ बना हुआ है.

सरकार क्या कर रही है हालात संभालने के लिए?

Advertisement

सरकार इस स्थिति को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है.

PNG (पाइप्ड गैस) को बढ़ावा दिया जा रहा है
नए CGD (City Gas Distribution) प्रोजेक्ट्स को जल्दी मंजूरी दी जा रही है
बड़े शहरों में कमर्शियल गैस की निर्भरता कम करने की कोशिश हो रही है
इसके अलावा, सरकार अब गैस का लंबा स्टॉक रखने पर भी काम कर रही है, ताकि अचानक संकट आने पर परेशानी न हो.

अब स्टॉक बढ़ाने की तैयारी

अभी तेल कंपनियां सिर्फ 2–3 दिन का स्टॉक रखती हैं, जो किसी बड़े संकट में काफी नहीं होता. इसलिए अब योजना है कि:

Advertisement

लंबी अवधि के लिए स्टॉक तैयार किया जाए
जमीन के नीचे बड़े स्टोरेज (कैवर्न) बनाए जाएं
ताकि सप्लाई रुकने की स्थिति में भी देश में गैस की कमी न हो.

नए देशों से गैस मंगाने की कोशिश

भारत अब सिर्फ मिडिल ईस्ट पर निर्भर नहीं रहना चाहता. इसलिए अमेरिका और कनाडा जैसे देशों से एलपीजी आयात बढ़ाने की कोशिश हो रही है. इस दिशा में Indian Oil Corporation ने अमेरिका से गैस आयात का समझौता भी किया है. यह कदम भविष्य में सप्लाई को ज्यादा सुरक्षित बनाने में मदद कर सकता है. फिलहाल तो हालात कंट्रोल में हैं, लेकिन अगर मिडिल ईस्ट का तनाव लंबा चलता है, तो आने वाले समय में एलपीजी की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें