×
जिस पर देशकरता है भरोसा

ताज महोत्सव में फ्री टिकट, मगर भारतीय नहीं, ये लोग होंगे खुशकिस्मत!

Taaj Mahotsav: इस सांस्कृतिक महोत्सव में 10 दिनों तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। देश -विदेश के लोग जिसका खूब आनंद उठाते हैं। इस साल ताज महोत्सव 18 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक के लिए आयोजित किया जाएगा।

ताज महोत्सव में फ्री टिकट, मगर भारतीय नहीं, ये लोग होंगे खुशकिस्मत!
Google
Advertisement

Taaj Mahotsav: उत्तर प्रदेश के आगरा में कल यानी 18 फरवरी को ताज महोत्सव शुरू हो चूका है।  बता दें, यह ताज महोत्सव हर साल आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव में देश विदेश के बहुत से लोग घूमने आते हैं।इस सांस्कृतिक महोत्सव में 10 दिनों तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।  देश -विदेश के लोग जिसका खूब आनंद उठाते हैं। इस साल ताज महोत्सव 18 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक के लिए आयोजित किया जाएगा।

आगरा में इस ताज महोत्सव की अलग ही धूम देखने को मिलती हैं।लेकिन आपको बता दें, अगर आप भारतीय हैं तो आपको इस ताज महोत्सव में शिरकत करने के लिए टिकट खरीदनी पड़ेगी। लेकिन कुछ लोगों को यही टिकट फ्री में मिलेगी।  आइये जानते हैं इस खबर को विस्तार से .....

इन लोगों को मिलेगी टिकट फ्री 

18 फरवरी 2025  में आगरा में ताजमहल उत्सव का भव्य शुभारंभ हो चूका हैं। पूरे 10 दिन तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई लाखो की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद हैं।  इस बार ताज महोत्सव में फ्री टिकट की व्यवस्था हैं। लेकिन आपको बता दें , यह व्यवस्था भारतीय लोगों के लिए नहीं हैं , बल्कि विदेशियोंके लिए हैं। यानी इस महोत्सव में जो भी विदेशी लोग आएंगे उन्हें टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी।लेकिन जो भारतीय लोग हैं उन्हें टिकट जरूर खरीदना पड़ेगा।

Advertisement

बता दें, ऐसा इसलिए किया जा रहा हैं ताकि इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा विदेशी सैलानी आ सके और इस महोत्सव को एन्जॉय कर सकें। इससे अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय की संस्कृति को पर्यटन को और बढ़ावा मिल सकेगा।  

इतनी हैं भारीतय के लिए टिकट की कीमत 

ताज महोत्सव में विदेशियों के अलावा 3 साल तक के बच्चो के लिए फ्री टिकट हैं , वही इसके अलावा सामान्य व्यक्ति की टिकट की कीमत 50 रूपये हैं। अगर स्कूल यूनिफार्म में 50 बच्चों में ग्रुप आता हैं तो पूरे ग्रुप के लिए 700 रूपये टिकट प्राइस हैं।ताज महोत्सव के लिए ताजमहल के एंट्री गेट पर लगे टिकट काउंटर से टिकट ख़रीदा जा सकता हैं इसे ऑनलाइन भी किया जा सकता हैं।  बता दें, हर दिन सुबह 10 बजे ये महोत्सव शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा।  

यह भी पढ़ें

लघु भारत की झलक देखने को मिलेगी 

18 फरवरी से 2 मार्च तक शिल्पग्राम लघु भारत की झलक देखने को मिलेगी। इस बीच यहां फिरजाबाद के कांच के प्रोडक्ट्स से लेकर पंजाब की फुलकारी , कश्मीर की पश्मीना शॉल , नार्थ ईस्ट के ड्राई फुल से लेकर बनारसी सिल्क , लखनऊ का चिकन वस्त्र और भदोही के कॉर्पोरेट तक , काफी साड़ी जगहों के अलग अलग स्टॉल्स नजर आएंगे , जहा से आप अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।   

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें