×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UIDAI-Google पार्टनरशिप, अब एक क्लिक में मिलेगा नजदीकी आधार केंद्र, काम होगा आसान

UIDAI - Google Partnership: अब UIDAI ने Google के साथ साझेदारी की है ताकि अधिकृत आधार केंद्रों को Google Maps पर दिखाया जा सके. इस फैसले की जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी ने दी है

UIDAI-Google पार्टनरशिप, अब एक क्लिक में मिलेगा नजदीकी आधार केंद्र, काम होगा आसान
Image Source: Social Media
Advertisement

UIDAI - Google Partnership: Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब UIDAI ने Google के साथ साझेदारी की है ताकि अधिकृत आधार केंद्रों को Google Maps पर दिखाया जा सके. इस फैसले की जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी ने दी है. आने वाले महीनों में लोग अपने मोबाइल पर Google Maps खोलकर अपने आसपास के सत्यापित आधार केंद्र आसानी से ढूंढ सकेंगे.

अब आधार केंद्र ढूंढना होगा बेहद आसान

अभी तक कई लोगों को आधार से जुड़े काम के लिए सही और अधिकृत केंद्र खोजने में परेशानी होती थी. कई बार लोग गलत या अनधिकृत जगह पहुंच जाते थे. लेकिन अब Google Maps पर केवल सत्यापित आधार केंद्र ही दिखाई देंगे.
इससे लोग आसानी से पता लगा सकेंगे कि उनके नजदीक कौन सा केंद्र है और वहां कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं. चाहे नया आधार बनवाना हो, बच्चों का नामांकन कराना हो या फिर मोबाइल नंबर और पता अपडेट कराना हो, अब यह सब जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी.

सेवाओं की पूरी जानकारी भी मिलेगी

इस नई व्यवस्था से सिर्फ लोकेशन ही नहीं, बल्कि कई जरूरी जानकारियां भी मिलेंगी. जैसे कि केंद्र का समय क्या है, वहां पार्किंग की सुविधा है या नहीं, और क्या वह केंद्र दिव्यांग लोगों के लिए अनुकूल है या नहीं.
यानि अब लोगों को पहले से पता रहेगा कि उन्हें कहां जाना है और वहां क्या सुविधाएं मिलेंगी. इससे समय की बचत होगी और अनावश्यक चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिलेगा.

Advertisement

60,000 से ज्यादा केंद्र होंगे मैप पर

इस पहल का मुख्य उद्देश्य देशभर में मौजूद 60,000 से अधिक आधार केंद्रों की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना है. इसमें आधुनिक आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) भी शामिल हैं.
Google Maps पर इन केंद्रों को दिखाने से यह सुनिश्चित होगा कि लोग केवल अधिकृत और भरोसेमंद जगहों पर ही अपनी आधार संबंधी सेवाएं लें.इससे पारदर्शिता भी बढ़ेगी और फर्जी केंद्रों पर लगाम लगेगी.

अधिकारियों ने क्या कहा?

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा आधार धारकों के लिए व्यवस्था को आसान बनाना रहा है. इस साझेदारी से अधिकृत केंद्रों तक पहुंचना अब और सरल, तेज और पारदर्शी होगा.
वहीं Google इंडिया की कंट्री हेड (स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप्स) रोली अग्रवाल ने कहा कि इस सहयोग से लाखों लोगों को भरोसेमंद सेवाएं ढूंढने में आसानी होगी.

Advertisement

आम लोगों को क्या फायदा होगा?

इस नई सुविधा से आम लोगों को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उन्हें सही जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी. आधार बनवाने या अपडेट कराने के लिए अब इधर-उधर पूछताछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
 UIDAI और Google की यह साझेदारी आधार सेवाओं को और ज्यादा आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. आने वाले समय में यह सुविधा लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को काफी सरल बना सकती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें