×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हाथ में तलवार, जुबां पर इस्लामी नारा...महाराष्ट्र के उर्दू स्कूल में बच्चों से कराया पाकिस्तानी युद्ध गीत पर डांस, VIDEO

महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित एक सरकारी उर्दू स्कूल का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यहां पर बच्चों से पाकिस्तानी सेना के युद्ध गीत 'ऐ मर्द-ए-मुजाहिद तेरी ललकार कहां है' पर डांस कराया जा रहा है. इसमे छात्र हाथ में तलवार लेकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं.

हाथ में तलवार, जुबां पर इस्लामी नारा...महाराष्ट्र के उर्दू स्कूल में बच्चों से कराया पाकिस्तानी युद्ध गीत पर डांस, VIDEO
Maharashtra School Pakistani Song (Screengrab)
Advertisement

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां की एक सरकारी उर्दू स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने एक नई बहस छेड़ दी है कि आखिर देश के बच्चों के मन में भारत और हिंदुओं के खिलाफ नफरत कौन भर रहा है. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे पाकिस्तानी सेना के युद्ध गीत “ऐ मर्द-ए-मुजाहिद तेरी यलगार कहां है, तसबीह तो है हाथ में, तलवार कहां है” पर तलवारों के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वही गीत है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना ने वर्ष 1965 में भारत के खिलाफ युद्ध के दौरान किया था और जिसे पाकिस्तान का सैन्य प्रेरणास्रोत व देशभक्ति गीत माना जाता है. इस वायरल वीडियो ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो उमरखेड नगर परिषद क्षेत्र में स्थित अब्दुल गफूर शाह नगर परिषद उर्दू स्कूल क्रमांक-2 का बताया जा रहा है. मामला 26 जनवरी का है, जब गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में आयोजित स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति के नाम पर कथित तौर पर बच्चों से इस पाकिस्तानी गीत पर नृत्य कराया गया.

हाथ में तलवार, जुबान पर यलगार!

वायरल हो रहे वीडियो में छात्रों के हाथों में तलवारें साफ दिखाई दे रही हैं. कहा जा रहा है कि गीत के बोल न सिर्फ पाकिस्तानी हैं, बल्कि बेहद भड़काऊ भी हैं. इसमें कथित तौर पर “इस्लाम के दुश्मनों” के खिलाफ लड़ाई और जिहाद छेड़ने का आह्वान किया गया है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, पूरे देश से तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. स्कूल प्रशासन की निष्ठा, सोच और देशभक्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. पूरे मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है.

बीजेपी ने दर्ज कराई FIR

इस घटना को लेकर भाजपा नेता गोपाल कलाने ने उमरखेड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने इसे गंभीर देशविरोधी कृत्य करार देते हुए स्कूल प्रशासन पर तीखा हमला बोला. गोपाल कलाने ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था और इसमें स्कूल के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की गंभीर लापरवाही सामने आई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच!

शिकायतकर्ता भाजपा नेता गोपाल कलाने ने कहा, “उमरखेड नगर परिषद क्षेत्र के अब्दुल गफूर शाह उर्दू स्कूल (स्कूल नंबर-2) में 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘ऐ मर्द-ए-मुजाहिद तेरी ललकार क्या है’ नामक पाकिस्तानी गीत प्रस्तुत किया गया और उसी पर नृत्य किया गया. यह एक जिहादी गीत है, जिसे पाकिस्तान ने राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया है और 1965 के भारत-पाक युद्ध में इसका इस्तेमाल किया गया था. ऐसे गीत को स्कूल में बजाकर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने देशद्रोह जैसा कृत्य किया है. इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.”

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद इलाके में विरोध की स्थिति बन गई है. सोशल मीडिया पर भी लोग स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल उमरखेड पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, कार्यक्रम की अनुमति और स्कूल प्रशासन की भूमिका की गहन जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें