Advertisement

Loading Ad...

WWDC 2025: गेमर्स के लिए खुशखबरी, Apple का नया Games App हुआ पेश, मिलेगा Play Together फीचर

इसके अलावा, iOS 26 के साथ एक नया विज़ुअल इंटरफेस भी पेश किया गया है, जिसका नाम है Liquid Glass. यह नया इंटरफेस Apple डिवाइस को और भी ज्यादा प्रीमियम और इंटरएक्टिव बनाएगा. यूजर्स को इसमें स्मूद, ट्रांसपेरेंट और एनिमेटेड विजुअल अनुभव मिलेगा, जो पुराने इंटरफेस की तुलना में काफी आधुनिक महसूस होगा.

Google
Loading Ad...

WWDC 2025: Apple के सालाना इवेंट WWDC 2025 की शुरुआत भारतीय के अनुसार सोमवार रात हो चुकी है और इस दौरान टेक दिग्गज कंपनी ने कई बड़े ऐलान किए हैं. इवेंट में सबसे खास आकर्षण रहा Apple का नया डेडिकेटेड गेमिंग ऐप, जिसे कंपनी ने अपने सभी डिवाइस पर गेमिंग अनुभव को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के उद्देश्य से पेश किया है. इस ऐप का मकसद iPhone, iPad और Mac जैसे Apple डिवाइसेज पर गेमिंग को अधिक सुगम, इंटरैक्टिव और सोशल बनाना है। यह ऐप एक प्रकार से गेम लॉन्चर की तरह कार्य करेगा, जिसमें गेमिंग से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी.

गेमिंग ऐप में मिलेंगे 5 नए टैब्स, एक्सपीरियंस होगा पूरी तरह बदल

Apple की इस नई गेमिंग ऐप में कुल 5 टैब्स दिए गए हैं – Home, Arcade, Play Together, Library, और Search. इन टैब्स के माध्यम से यूजर एक बेहतर और सहज इंटरफेस का अनुभव करेंगे.

Loading Ad...

1.Home टैब में प्रमुख और हालिया गेम्स की जानकारी होगी.

Loading Ad...

2. Arcade टैब के जरिए Apple Arcade की सभी गेम्स एक जगह मिलेंगी.

3. Library टैब से यूजर अपने डाउनलोड किए गए और हाल ही में खेले गए गेम्स को एक्सेस कर सकेंगे.

Loading Ad...

4. Search टैब के ज़रिए किसी भी गेम को आसानी से खोजा जा सकेगा.

यह ऐप गेमर्स को उनके अचीवमेंट्स ट्रैक करने और लीडरबोर्ड देखने की सुविधा भी देगा, जिससे वे अपने दोस्तों से तुलना कर सकेंगे और खुद को बेहतर करने का मोटिवेशन पा सकेंगे.

'Play Together' फीचर से दोस्तों संग होगी सोशल गेमिंग

Loading Ad...

Apple ने इस बार गेमिंग को केवल व्यक्तिगत अनुभव तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि उसे एक सोशल अनुभव में बदलने की कोशिश की है. इसके लिए ऐप में "Play Together" टैब को शामिल किया गया है, जो यूजर्स को यह देखने की सुविधा देता है कि उनके दोस्त कौन-कौन से गेम खेल रहे हैं. इसके अलावा, वे अपने दोस्तों को किसी गेम में इनवाइट भी कर सकते हैं, जिससे मल्टीप्लेयर गेमिंग का मज़ा और भी बढ़ जाता है. यह फीचर खासतौर पर युवा यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है, जो सोशल इंटरैक्शन को एंटरटेनमेंट के साथ जोड़ना पसंद करते हैं.

'चैलेंज' फीचर से करें दोस्तों से स्कोर की तुलना

इस ऐप का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा है "चैलेंज" फीचर, जिसके ज़रिए यूजर्स अपने स्कोर की तुलना अपने दोस्तों से कर सकते हैं. इसमें लीडरबोर्ड आधारित चैलेंज भी होंगे जो गेमिंग को एक प्रतिस्पर्धात्मक और मजेदार अनुभव में बदल देते हैं. Apple ने यह फीचर Game Center के साथ इंटीग्रेट किया है, जिससे सिंगल-प्लेयर गेम्स में भी कंपटीशन का अहसास होगा.

Loading Ad...

बदले ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम, पेश हुआ नया इंटरफेस ‘Liquid Glass’

WWDC 2025 के दौरान Apple ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के नामों को भी अपडेट कर दिया है. अब सभी सिस्टम के नामों के साथ “26” जोड़ा गया है, जैसे:

iOS 26
iPadOS 26
macOS 26
watchOS 26
tvOS 26
visionOS 26

Loading Ad...

इसके अलावा, iOS 26 के साथ एक नया विज़ुअल इंटरफेस भी पेश किया गया है, जिसका नाम है Liquid Glass. यह नया इंटरफेस Apple डिवाइस को और भी ज्यादा प्रीमियम और इंटरएक्टिव बनाएगा. यूजर्स को इसमें स्मूद, ट्रांसपेरेंट और एनिमेटेड विजुअल अनुभव मिलेगा, जो पुराने इंटरफेस की तुलना में काफी आधुनिक महसूस होगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...