×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Whatsapp Web Down: भारत में व्हाट्सएप वेब हुआ डाउन, कई यूजर्स को हुई समस्या

WhatsApp Web Server Down: भारत समेत कई देशों में लोग अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर वॉट्सऐप इस्तेमाल नहीं कर पाए. खासकर उन लोगों के लिए यह बड़ी परेशानी बन गई जो ऑफिस के काम के लिए कंप्यूटर पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं.

Whatsapp Web Down: भारत में व्हाट्सएप वेब हुआ डाउन, कई यूजर्स को हुई समस्या
Image Source: Social Media
Advertisement

WhatsApp Web Server Down: शुक्रवार सुबह अचानक वॉट्सऐप की वेब सेवा में समस्या आ गई. भारत समेत कई देशों में लोग अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर वॉट्सऐप इस्तेमाल नहीं कर पाए. खासकर उन लोगों के लिए यह बड़ी परेशानी बन गई जो ऑफिस के काम के लिए कंप्यूटर पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं.

Downdetector नाम की वेबसाइट, जो किसी भी ऑनलाइन सेवा में दिक्कतों को ट्रैक करती है, उसके अनुसार सुबह लगभग 8:54 बजे से गड़बड़ी की रिपोर्ट आने लगी. थोड़ी ही देर में, करीब 9:00 बजे इन शिकायतों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ गई. डेटा और मैप से पता चला कि भारत के कई बड़े शहरों में लोग वॉट्सऐप वेब से जुड़ने में असमर्थ थे.

QR कोड स्कैन करने में परेशानी

लोगों ने मुख्य रूप से दो बड़ी दिक्कतों की शिकायत की. पहली दिक्कत QR कोड स्कैन करने में थी. वॉट्सऐप वेब पर लॉगिन करने के लिए यूजर को अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन करना होता है, लेकिन इस बार कई लोगों का डिवाइस कंप्यूटर से लिंक नहीं हो पा रहा था.
दूसरी दिक्कत ‘चैट सिंक’ यानी चैट अपडेट होने में थी. कुछ लोग लॉगिन तो कर लेते थे, लेकिन उनकी पुरानी चैट्स लोड नहीं हो रही थीं। नए मैसेज भेजने या प्राप्त करने में भी देरी हो रही थी.

Advertisement

यूजर्स का गुस्सा

जैसे ही वॉट्सऐप वेब में दिक्कत आई, ट्विटर पर #WhatsAppDown हैशटैग ट्रेंड करने लगा. यूजर्स ने अपनी परेशानी बताई और स्क्रीनशॉट भी शेयर किए. एक यूजर ने लिखा कि वह पिछले एक घंटे से अपने iPhone को कंप्यूटर से लिंक करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन लॉगिन नहीं हो रहा. कई लोग स्क्रीन पर सिर्फ “कनेक्टिंग” लिखा देखते रह गए.
इस तरह से वॉट्सऐप वेब की तकनीकी दिक्कत ने ऑफिस और कामकाजी लोगों के साथ-साथ आम यूजर्स को भी परेशान कर दिया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें