Advertisement

Loading Ad...

अल्ट्रा स्लिम बॉडी, दमदार फीचर्स... Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S25 Edge न केवल डिज़ाइन के मामले में लाजवाब है, बल्कि इसमें वो सारी खूबियां हैं जो एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन में होनी चाहिए.

Google
Loading Ad...

Samsung Galaxy S25 Launchदक्षिण कोरियाई टेक जायंट Samsung ने आखिरकार अपना अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge लॉन्च कर दिया है. यह नया स्मार्टफोन आज सुबह भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया. यह फोन न केवल पतला है, बल्कि दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ Galaxy S25 सीरीज के अन्य फ्लैगशिप फोन्स को भी कड़ी टक्कर देने वाला है.

डिज़ाइन और बिल्ड – सिर्फ 5.8mm पतला, वजन केवल 163 ग्राम

Samsung Galaxy S25 Edge को कंपनी ने सिर्फ 5.8mm पतला और बेहद हल्का 163 ग्राम वज़न के साथ डिजाइन किया है, जो इसे ब्रांड का अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन बनाता है. यह टाइटैनियम बॉडी में आता है, जो इसे मज़बूत और प्रीमियम फिनिश देता है.

फोन को तीन कलर ऑप्शन - Titanium Silver, Titanium Jetblack और Titanium Icyblue में ग्लोबली पेश किया गया है. भारत में यह केवल Silver और Jetblack वेरिएंट्स में मिलेगा.

Loading Ad...

कीमत और उपलब्धता – फ्लैगशिप फीचर्स के साथ प्रीमियम प्राइस

Galaxy S25 Edge को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:

Loading Ad...

12GB RAM + 256GB स्टोरेज

12GB RAM + 512GB स्टोरेज

Loading Ad...

इसकी शुरुआती कीमत $1,099 यानी लगभग ₹93,377 रखी गई है. यह स्मार्टफोन भारत में 30 मई, दोपहर 1 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर्स, Amazon और Flipkart से खरीद सकेंगे.

पावरफुल परफॉर्मेंस – Snapdragon 8 Elite और Android 15

यह स्मार्टफोन नवीनतम Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है, जो कि मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए शानदार है. Galaxy S25 Edge में Android 15 पर आधारित OneUI 7 दिया गया है, जो यूज़र एक्सपीरियंस को और भी स्मूथ बनाता है. IP68 रेटिंग के साथ यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.

AI फीचर्स – Galaxy की अगली पीढ़ी के स्मार्ट टूल्स

Samsung ने इस फोन को AI के लेटेस्ट फीचर्स से लैस किया है. Galaxy S25 Edge में मिलते हैं:

Loading Ad...

1. Circle to Search

2. Note Assist

3. Transcript Assist

Loading Ad...

4. Writing Assist

5. Interpreter

6. Call Assist

Loading Ad...

7. Photo Assist

8. Drawing Assist

ये सभी फीचर्स Google Gemini AI पर बेस्ड हैं, जो यूज़र्स को हर टच और टैप पर स्मार्ट सपोर्ट देते हैं.

Loading Ad...

कैमरा – 200MP का कमाल

Galaxy S25 Edge में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है:

200MP वाइड एंगल कैमरा

12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा

Loading Ad...

फोन का कैमरा 2x ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम और 10x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो AI-बेस्ड ब्यूटी और पोर्ट्रेट मोड्स के साथ आता है.

बैटरी और डिस्प्ले – दमदार स्क्रीन, स्मार्ट चार्जिंग

1. 6.7 इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले

2. 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस

Loading Ad...

3. 120Hz रिफ्रेश रेट और 3120x1440 रेजोलूशन

4. Corning Gorilla Glass Ceramic 2 प्रोटेक्शन

5. In-display Fingerprint Scanner

Loading Ad...

बैटरी की बात करें तो इसमें है:

3,900mAh बैटरी

25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

प्रीमियम डिज़ाइन, पावरफुल फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बो

Samsung Galaxy S25 Edge न केवल डिज़ाइन के मामले में लाजवाब है, बल्कि इसमें वो सारी खूबियां हैं जो एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन में होनी चाहिए. स्लिम प्रोफाइल, टॉप-क्लास कैमरा, दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट AI फीचर्स इसे Samsung की Galaxy सीरीज का एक शानदार एडिशन बनाते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...