Advertisement

Loading Ad...

महाकुंभ में जानें के लिए इन App की मदद से सस्ते में और आसानी से मिल सकती है ट्रेन की टिकट

Indian Railway App: अगर आप भी इस मेले में आना चाहते हैं तो ट्रेन के जरिए कुछ घंटो का सफर तय कर प्रयागराज पहुंच सकते हैं। आज हम आपको उन टिकट बुकिंग ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं , जिनके जरिए आप महाकुंभ पहुंचने के लिए टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

Google
Loading Ad...

Indian Railway App: इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला जारी हैं।13 जनवरी से शुरू हुआ यह मेला 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान देश और दुनिया और दुनिया के अलग अलग हिस्सों से करोड़ों श्रद्धालु मेले में आकर पवित्र स्नान का आनंद उठाएंगे।अगर आप भी इस मेले में आना चाहते हैं तो ट्रेन के जरिए कुछ घंटो का सफर तय कर प्रयागराज पहुंच सकते हैं। आज हम आपको उन टिकट बुकिंग ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं , जिनके जरिए आप महाकुंभ पहुंचने के लिए टिकट बुकिंग कर सकते हैं।आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से ....

IRCTC Rail Connect 

यह भारतीय रेलवे की आधारिक ऐप हैं।  यह टिकट बुकिंग ,PNR स्टेटस चेक और दूसरी कई और सुविधाएं प्रदान करती हैं।  अधिकतर लोग इसी ऐप से टिकट बुकिंग करते हैं।  लोकल ट्रेन और प्लेटफार्म टिकट के लिए IRCTC UTS का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Confirmkt 

यह ऐप ट्रेन की बुकिंग के साथ कई अन्य सुविधाएं भी देती है।  इसमें वैक्लिपक ट्रेन ,कन्फर्म टिकट मिलने का अनुमान और दूसरे कई फीचर मिलते है।  यह ऐप 24 / 7 कस्टमर सपोर्ट प्रदान करती है। ऐप में ट्रेन स्टेटस के साथ - साथ दूसरी कई जानकारी भी मिलती है।  यह 5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड की जा चुकी है और इसे 80 लाख स अधिक रिव्यू मिले है।  

Loading Ad...

ixigo 

ट्रेन की टिकट बुकिंग के लिए ixigo का भी काफी यूज किया जाता है।  यह IRCTC ऑथॉरिज़ेड पार्टनर है और और इससे टिकट बुकिंग बहुत आसान है।  यह 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड हो चुकी है और इसकी एवरेज रेटिंग 4 5 स्टार है। ट्रेन बुकिंग के साथ साथ इसमें होटल , फ्लाइट और बस बुक करने का भी ऑप्शन मिलता है।  

Loading Ad...

RedRail 

RedBus की यह ऐप आसानी से ट्रेन की टिकट बुक करने की सुविधा देती है।  कंपनी का यह दावा है कि यह सबसे तेज रिफंड करती है।  इसमें PNR स्टेटस और लाइव ट्रेन स्टेटस चेक करने की सुविधा मिलती है।  यह भी IRCTC ऑथॉरिज़ेड पार्टनर है।  इसे अभी तक 5 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है और इसकी एवरेज रेटिंग 45 स्टार है। 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...