Advertisement

Loading Ad...

सरकार लाई जबरदस्त योजना! पुराने AC के बदले मिलेगा नया और कम बिजली वाला AC

केंद्र सरकार जल्द ही एक ऐसी स्कीम लेकर आ रही है, जिसके तहत आप अपना पुराना और ज्यादा बिजली खपत करने वाला AC बदलकर नया, ऊर्जा-दक्ष (Energy Efficient) 5-स्टार AC खरीद सकते हैं, वो भी रियायती कीमत पर.

Google
Loading Ad...

Electricity Save Yojana: बढ़ती गर्मी और बढ़ती बिजली खपत के बीच अब सरकार ने लोगों को राहत देने की एक नई पहल की है. केंद्र सरकार जल्द ही एक ऐसी स्कीम लेकर आ रही है, जिसके तहत आप अपना पुराना और ज्यादा बिजली खपत करने वाला AC बदलकर नया, ऊर्जा-दक्ष (Energy Efficient) 5-स्टार AC खरीद सकते हैं, वो भी रियायती कीमत पर. यह योजना न केवल आम लोगों के बिजली बिल को कम करेगी, बल्कि देश भर में ऊर्जा संरक्षण (Energy Conservation) को भी बढ़ावा देगी.

योजना का मकसद: बिजली की खपत घटाना और पर्यावरण को बचाना

इस स्कीम को विद्युत मंत्रालय (Ministry of Power) और ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) मिलकर तैयार कर रहे हैं. योजना का मुख्य उद्देश्य है कि शहरी इलाकों में बिजली की भारी मांग को संतुलित किया जा सके, क्योंकि पुराने एसी अधिक बिजली की खपत करते हैं और ऊर्जा की काफी बर्बादी होती है. वहीं दूसरी ओर, नई तकनीक वाले फाइव-स्टार रेटेड AC न केवल कम बिजली खर्च करते हैं, बल्कि कार्बन उत्सर्जन को भी कम करते हैं, जिससे पर्यावरण को भी फायदा पहुंचता है.

स्कीम के तहत क्या मिलेगा फायदा?

इस स्कीम में उपभोक्ताओं को उनके पुराने AC के बदले फाइनेंशियल इंसेंटिव (वित्तीय लाभ) दिया जाएगा. यानी जब आप नया 5-स्टार AC खरीदेंगे, तो पुराने AC को एक्सचेंज करने पर उसकी कीमत घटाकर आपको नया AC सस्ते में मिलेगा। इस तरह एक आम ग्राहक को हजारों रुपये की बचत हो सकती है.

Loading Ad...

इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार AC निर्माताओं के साथ भी साझेदारी कर रही है ताकि वे इस स्कीम के तहत सब्सिडी या छूट दें और इस योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाया जा सके.

Loading Ad...

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

फिलहाल यह योजना शहरी उपभोक्ताओं के लिए प्रस्तावित की जा रही है.

1. स्कीम का टारगेट ग्रुप वो लोग हैं, जो पहले से AC इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन पुराने और कम स्टार रेटिंग वाले मॉडल चला रहे हैं.

Loading Ad...

2. सरकार द्वारा चुने गए पार्टनर ब्रांड और स्टोर पर जाकर यह एक्सचेंज संभव होगा.

3. जल्द ही इसे कुछ बड़े शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा और उसके बाद पूरे देश में लागू किया जा सकता है.

कब और कैसे करें आवेदन?

हालांकि इस योजना की आधिकारिक लॉन्चिंग अभी बाकी है, लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) और विद्युत मंत्रालय इसके दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं। इसके लिए:

Loading Ad...

1. एक विशेष पोर्टल या ऐप लॉन्च किया जा सकता है जहां उपभोक्ता अपना पंजीकरण कर पाएंगे.

2. पुराना AC वेरिफाई करने के लिए कुछ डिटेल्स और फोटो अपलोड करने होंगे.

3. मान्यता प्राप्त रिटेल स्टोर या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नया AC खरीदने पर छूट दी जाएगी.

Loading Ad...

क्यों जरूरी है यह स्कीम?

भारत जैसे गर्म और घनी आबादी वाले देश में AC की मांग लगातार बढ़ रही है.गर्मियों में बिजली की खपत बहुत तेज़ी से बढ़ती है, जिससे बिजली की सप्लाई पर दबाव पड़ता है. इस योजना के माध्यम से सरकार ऊर्जा की बर्बादी को रोकना चाहती है और ऊर्जा-दक्ष उत्पादों को बढ़ावा देना चाहती है. साथ ही, इससे लोगों के बिजली बिल में कमी, एनवायरनमेंट को फायदा और देश के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी.

अगर आप भी पुराने AC से परेशान हैं, ज्यादा बिजली बिल दे रहे हैं या नया AC खरीदने का सोच रहे हैं, तो सरकार की यह योजना आपके लिए शानदार मौका बन सकती है. इस स्कीम के लागू होते ही आप अपना पुराना AC एक्सचेंज कर सस्ते में नया, आधुनिक और 5-स्टार रेटेड AC खरीद सकेंगे. इससे ना सिर्फ पैसे की बचत होगी, बल्कि देश के ऊर्जा भविष्य में भी आपका योगदान होगा

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...