Advertisement
Amazon-Flipkart पर असली प्राइस में खरीदारी: जानिए वो टेक हैक्स जिससे बचेंगे हजारों रुपये
Amazon और Flipkart बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है और अगर आपको भी पैसे बचाने का सही तरीका नहीं पता तो ये खबर आपके लिए है. यहां हम आपको कुछ हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से आप प्रोडक्ट की असली कीमत जान पाएंगे.
Advertisement
फेस्टिव सीजन है और ऐसे में Amazon और Flipkart बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है. पर अक्सर हम देखते हैं कि
प्रोडक्ट की असली प्राइस और दिखाए गए डिस्काउंट में फर्क होता है. ऐसे में आपकों यानी की ग्राहकों के पास सही जानकारी न रहने के कारण वो ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं. अगर आपको भी पैसे बचाने का सही तरीका नहीं पता तो ये खबर आपके लिए है. यहां हम आपको कुछ हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से आप प्रोडक्ट की असली कीमत जान पाएंगे.
प्राइस हिस्ट्री टूल्स का करें इस्तेमाल
टेक हैक्स और प्राइस ट्रैकिंग टूल्स की मदद से आप किसी प्रोडक्ट की असली कीमत जान सकते हैं और हजारों रुपये तक की बचत कर सकते हैं. ऑनलाइन प्राइस हिस्ट्री टूल्स जैसे Keepa, CamelCamelCamel और Price History आपको प्रोडक्ट का पूरा प्राइस ग्राफ दिखाते हैं. इससे आप देख सकते हैं कि पिछले महीनों में इसकी कीमत कितनी रही और वर्तमान ऑफर सच में फायदेमंद है या सिर्फ मार्केटिंग ट्रिक. इसके अलावा, Buyhatke टूल भी इसका उपयोग करने के लिए बढ़िया विकल्प है.
Advertisement
ब्राउजर एक्सटेंशन और ऐप्स
Advertisement
कई ब्राउजर एक्सटेंशन और मोबाइल ऐप्स खास तौर पर ई-कॉमर्स साइट्स के प्राइस ट्रैक करने के लिए बनाए गए हैं. इन्हें इंस्टॉल करने के बाद, जब आप Amazon या Flipkart पर कोई प्रोडक्ट देखते हैं, ये एक्सटेंशन तुरंत उसका पिछला प्राइस डेटा दिखा देते हैं. इससे फर्जी डिस्काउंट और झूठे ऑफर्स को पहचानना बहुत आसान हो जाता है.
अलर्ट और नोटिफिकेशन सेट
Advertisement
यह भी पढ़ें
अगर आप किसी प्रोडक्ट की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो प्राइस अलर्ट सेट करना सबसे आसान तरीका है. कीमत घटते ही आपको ईमेल या नोटिफिकेशन मिल जाएगा. इससे हर बार साइट चेक किए बिना आप सही समय पर खरीदारी कर असली डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.