Advertisement

Loading Ad...

Samsung Galaxy S26 की ग्रैंड एंट्री, स्मार्ट AI फीचर्स और पावरफुल 2nm प्रोसेसर से लैस सीरीज़ लॉन्च

Samsung Galaxy S26 Launch: Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra. इस बार कंपनी ने खास तौर पर कैमरा, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया है, ताकि फोन यूज़र की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान बना सके.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Samsung Galaxy S26: Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ Samsung Galaxy S26 series लॉन्च कर दी है. इस सीरीज़ में तीन फोन आते हैं -  Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra. इस बार कंपनी ने खास तौर पर कैमरा, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया है, ताकि फोन यूज़र की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान बना सके.

क्या है खास इस नई सीरीज़ में?

Samsung का कहना है कि इस बार फोन में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बैकग्राउंड में काम करता है. यानी आपको हर छोटी चीज़ के लिए अलग से सेटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फोन धीरे-धीरे आपकी आदतों को समझेगा और उसी हिसाब से मदद करेगा. मकसद ये है कि टेक्नोलॉजी कम दिखे, लेकिन उसका फायदा ज्यादा महसूस हो.

Loading Ad...

Galaxy S26 Ultra - सबसे पतला Ultra फोन

Loading Ad...

Galaxy S26 Ultra कंपनी का अब तक का सबसे पतला Ultra मॉडल बताया जा रहा है. इसकी मोटाई सिर्फ 7.9mm है.
इसमें एक नया Privacy Display फीचर दिया गया है. अगर आप मेट्रो, कैफे या ऑफिस में फोन चला रहे हैं, तो बगल में बैठा व्यक्ति आपकी स्क्रीन साफ़ नहीं देख पाएगा. खास बात यह है कि यह सिर्फ साधारण प्राइवेसी ग्लास नहीं है, बल्कि हार्डवेयर लेवल पर बना सिस्टम है.
आप चाहें तो स्क्रीन के किसी खास हिस्से को भी हाइड कर सकते हैं. यानी पूरा डिस्प्ले नहीं, सिर्फ ज़रूरी हिस्सा ही छिपाया जा सकता है.

भारत में कीमत

Loading Ad...

Galaxy S26 Ultra
12GB + 256GB - ₹1,39,999
12GB + 512GB - ₹1,59,999
16GB + 1TB - ₹1,89,999 


Galaxy S26+

12GB + 256GB - ₹1,19,999
12GB + 512GB - ₹1,39,999 

Loading Ad...


Galaxy S26

12GB + 256GB - ₹87,999
12GB + 512GB - ₹1,07,999

इसके साथ कंपनी ने Samsung Galaxy Buds 4 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro भी लॉन्च किए हैं.

Loading Ad...

Buds 4 - ₹16,999
Buds 4 Pro - ₹22,999

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

Galaxy S26 Ultra में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. यह 3nm तकनीक पर बना है, जिससे फोन की स्पीड तेज होती है और गेम खेलते समय या भारी ऐप्स चलाते समय फोन स्लो नहीं पड़ता. वहीं Galaxy S26 और S26+ में नया 2nm बेस्ड Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है. यह दुनिया का पहला 2 नैनोमीटर आर्किटेक्चर वाला चिपसेट बताया जा रहा है. इस बार स्पीड और पावर दोनों में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है.

Loading Ad...

चार्जिंग में बड़ा बदलाव

फोन में Super Fast Charging 3.0 दी गई है. कंपनी के मुताबिक, सिर्फ 30 मिनट में बैटरी 75% तक चार्ज हो जाती है. यानी अगर आप जल्दी में हैं, तो थोड़ी देर चार्ज करके भी दिन भर काम चला सकते हैं.

कैमरा और वीडियो - प्रो लेवल अनुभव

Loading Ad...

Galaxy S26 Ultra में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. इसके अलावा दो और लेंस मौजूद हैं. यह फोन 8K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है. लो लाइट में भी फोटो और वीडियो ज्यादा साफ और ब्राइट आते हैं. Nightography Video फीचर को पहले से बेहतर बनाया गया है.

ऑटो फ्रेमिंग फीचर

अगर आप वीडियो बना रहे हैं, तो फोन अपने आप सब्जेक्ट पर फोकस बनाए रखता है. इससे वीडियो प्रोफेशनल जैसा लगता है.Super Steady फीचर हाथ हिलने पर भी वीडियो को स्थिर रखता है. सेल्फी कैमरा में भी सुधार किया गया है, जिससे अलग-अलग लाइट में चेहरा नैचुरल दिखता है.

Loading Ad...

AI फीचर्स - फोन खुद करेगा मदद
Samsung ने इस बार AI को ज्यादा स्मार्ट बनाया है.

Now Nudge
यह फीचर सही समय पर जरूरी सुझाव देता है. बिना ज्यादा नोटिफिकेशन दिए काम की चीज़ याद दिलाता है.

गैलरी में AI एडिटिंग
अब आप फोटो एडिट करने के लिए सिर्फ लिखकर कमांड दे सकते हैं.
जैसे -  “इस फोटो से पीछे खड़ा आदमी हटाओ” और फोन खुद एडिट कर देगा.
ऑब्जेक्ट रिमूव, बैकग्राउंड चेंज जैसे कई नए ऑप्शन दिए गए हैं.

Loading Ad...

Bixby हुआ और स्मार्ट
अब आप सामान्य भाषा में बोलकर फोन कंट्रोल कर सकते हैं. कॉल करना, मैसेज भेजना या सेटिंग बदलना आसान हो गया है.
फोन में Gemini और Perplexity जैसे AI टूल्स का भी सपोर्ट मिलता है.

सिक्योरिटी और अपडेट
फोन में Private Album फीचर दिया गया है. इसमें आप फोटो और वीडियो को अलग से लॉक कर सकते हैं.
सबसे बड़ी बात - कंपनी ने 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
यानी फोन लंबे समय तक नया जैसा बना रहेगा.

Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro
Buds 4 Pro में बड़ा वूफर दिया गया है, जिससे साउंड और दमदार हो जाता है.
Noise Cancellation बेहतर की गई है, और कॉल के दौरान आवाज ज्यादा साफ सुनाई देती है. इनमें भी AI फीचर्स दिए गए हैं.

Loading Ad...

डिजाइन और रंग
Galaxy S26 सीरीज़ प्रीमियम डिजाइन के साथ आती है. कई नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं.
Samsung का कहना है कि यह सिर्फ एक नया फोन नहीं, बल्कि AI के भविष्य की तरफ एक बड़ा कदम है.

यह सीरीज़ उन लोगों के लिए है जो तेज स्पीड, शानदार कैमरा, मजबूत सिक्योरिटी और स्मार्ट AI अनुभव चाहते हैं - वो भी एक प्रीमियम डिजाइन के साथ.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...