Advertisement
फोन हुआ पुराना! अब चश्मा करेगा रिकॉर्डिंग और लाइव ट्रांसलेशन, Sarvam Kaze पहनकर दिखे PM मोदी, जानिए क्या है इसकी असली ताकत
AI Impact Summit 2026: टेक कंपनियों के दिग्गज और इनोवेटर्स इकट्ठा हुए, तो माहौल किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसा लग रहा था. इस भव्य मंच के बीच जब प्रधानमंत्री Narendra Modi एक खास स्मार्ट चश्मा पहने नजर आए, तो लोगों की जिज्ञासा और भी बढ़ गई.
Advertisement
India AI Impact Summit 2026: दुनिया जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रफ्तार से चकित है, तब भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता भी है. India AI Impact Summit 2026 के मंच पर जब दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, टेक कंपनियों के दिग्गज और इनोवेटर्स इकट्ठा हुए, तो माहौल किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसा लग रहा था. इस भव्य मंच के बीच जब प्रधानमंत्री Narendra Modi एक खास स्मार्ट चश्मा पहने नजर आए, तो लोगों की जिज्ञासा और भी बढ़ गई. सोशल मीडिया से लेकर AI प्लेटफॉर्म तक, हर जगह उसी चश्मे की चर्चा शुरू हो गई, आखिर यह है क्या?
Sarvam Kaze क्या है और क्यों है खास?
प्रधानमंत्री मोदी ने जो स्लीक और स्टाइलिश डिवाइस पहना था, उसका नाम है Sarvam Kaze. यह कोई आम चश्मा नहीं, बल्कि एक AI स्मार्ट ग्लास है जो भविष्य की तकनीक को आज की जिंदगी में उतारने का दावा करता है. देखने में यह काफी हद तक Ray-Ban Meta smart glasses जैसा लगता है, लेकिन इसकी असली ताकत इसके अंदर छिपी टेक्नोलॉजी में है.
Advertisement
इस काले रंग के स्मार्ट ग्लास में दो छोटे लेकिन ताकतवर कैमरे लगे है. इनकी मदद से आप वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, फोटो ले सकते हैं और यहां तक कि AI असिस्टेंट से सीधे सवाल भी पूछ सकते हैं. मतलब, अब आपको जेब से फोन निकालने की जरूरत नहीं - बस चश्मा पहनिए और AI आपकी आंखों के सामने हाजिर. यह डिवाइस टेक्नोलॉजी को स्क्रीन से निकालकर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने की कोशिश है.
Advertisement
देसी कंपनी का बड़ा दांव
Sarvam Kaze की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे एक भारतीय कंपनी ने बनाया है. इस चश्मे के पीछे है Sarvam AI, जो पिछले कुछ समय से टेक जगत में तेजी से उभरता नाम बन चुका है. दावा किया जा रहा है कि इस कंपनी के AI मॉडल ने OpenAI के ChatGPT और Google के Gemini जैसे प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर दी है.
अब Sarvam AI ने सॉफ्टवेयर से आगे बढ़कर हार्डवेयर की दुनिया में कदम रखा है. कंपनी के प्रमुख प्रत्यूष कुमार के अनुसार, Sarvam Kaze को जल्द ही बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर जारी होते ही टेक प्रेमियों में उत्साह साफ देखा जा सकता है.
Advertisement
Sarvam AI: भारतीय भाषाओं की ताकत
Sarvam AI सिर्फ एक गैजेट कंपनी नहीं, बल्कि भारतीय भाषाओं और वॉइस टेक्नोलॉजी को मजबूत करने का मिशन लेकर चल रही है. कंपनी बड़े भाषा मॉडल और स्पीच मॉडल तैयार कर रही है, ताकि भारत के कोने-कोने में लोग अपनी मातृभाषा में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकें.
कंपनी ने “Sarvam Studio” जैसा प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जो कंटेंट क्रिएटर्स को अलग-अलग भारतीय भाषाओं में समान गुणवत्ता का कंटेंट तैयार करने में मदद करता है. इसके अलावा “Saras V3” नाम का स्पीच रिकग्निशन मॉडल भी काफी चर्चा में रहा है.
कब मिलेगा Sarvam Kaze?
Advertisement
यह भी पढ़ें
सबसे बड़ा सवाल यही है, यह स्मार्ट चश्मा आम लोगों तक कब पहुंचेगा? फिलहाल कंपनी ने सिर्फ टीजर जारी किया है और कमर्शियल लॉन्च की तैयारी में है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में इसकी कीमत, फीचर्स और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी.
Sarvam Kaze सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि यह संकेत है कि भारत अब AI की दौड़ में पीछे नहीं, बल्कि बराबरी से खड़ा है. और अगर यही रफ्तार रही, तो आने वाले समय में दुनिया भारतीय टेक्नोलॉजी को सिर्फ देखेगी नहीं, अपनाएगी भी.