Advertisement

Loading Ad...

अब नेटवर्क ना हो तो भी होगी कॉल, BSNL ने पूरे देश में लॉन्च की फ्री Wi-Fi Calling

BSNL WiFi Calling: देशभर में Wi-Fi Calling की शुरुआत BSNL के नेटवर्क आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है. इसका मकसद उन इलाकों में भी बेहतर कनेक्टिविटी देना है जहां अब तक मोबाइल नेटवर्क एक बड़ी चुनौती रहा. इस कदम से न सिर्फ ग्राहकों को राहत मिलेगी, बल्कि नेटवर्क पर बढ़ने वाला दबाव भी कम होने की उम्मीद है.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

BSNL: नए साल की शुरुआत में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को एक बड़ी सुविधा दी है. कंपनी ने देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किल में Wi-Fi Calling (Voice over WiFi या VoWiFi) सेवा शुरू कर दी है. अब मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने पर भी यूजर्स Wi-Fi नेटवर्क के जरिए कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं. इसका मतलब यह है कि जहां मोबाइल सिग्नल कमजोर या कट-ऑफ होता है, वहां भी बातचीत आसानी से जारी रहेगी.

कम नेटवर्क वाले इलाकों में भी होगी आसान 

कॉलिंग
Wi-Fi Calling का सबसे बड़ा फायदा उन इलाकों में होगा जहां मोबाइल नेटवर्क हमेशा भरोसेमंद नहीं होता. खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले BSNL यूजर्स अब किसी स्थिर Wi-Fi कनेक्शन के जरिए बिना रुकावट कॉल कर सकेंगे. अगर आपके घर या ऑफिस में BSNL भारत फाइबर या कोई अन्य ब्रॉडबैंड कनेक्शन है, तो अब नेटवर्क की चिंता खत्म.
 
बिना ऐप के सीधे मोबाइल डायलर से कॉल


Loading Ad...

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं है. Wi-Fi Calling सीधे आपके फोन के डिफॉल्ट डायलर से काम करती है. कॉल आपके मौजूदा मोबाइल नंबर से की जाएगी. सबसे खास बात यह है कि कॉल के दौरान Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क अपने आप बदलते रहते हैं, जिससे बात बीच में कटती नहीं.

Loading Ad...

कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं, वही पुराना टैरिफ


BSNL ने साफ किया है कि Wi-Fi Calling के लिए कोई अलग चार्ज नहीं लिया जाएगा. Wi-Fi से की गई कॉल्स को सामान्य वॉयस कॉल की तरह बिल किया जाएगा, यानी आप अपने पुराने मोबाइल प्लान के अनुसार ही कॉल कर सकेंगे. इससे यूजर्स को किसी भी तरह का एक्स्ट्रा खर्च नहीं उठाना पड़ेगा.

Loading Ad...

किन फोन में मिलेगी यह सुविधा

Wi-Fi Calling ज्यादातर नए और स्मार्टफोन मॉडल्स में सपोर्ट करती है. यूजर्स को बस अपने फोन की सेटिंग में जाकर Wi-Fi Calling ऑप्शन ऑन करना होगा. अगर किसी डिवाइस में यह फीचर काम नहीं कर रहा है या कोई समस्या है, तो BSNL ने सुझाव दिया है कि नजदीकी सर्विस सेंटर या हेल्पलाइन से संपर्क किया जाए.

नेटवर्क अपग्रेड की दिशा में BSNL का बड़ा कदम

Loading Ad...


देशभर में Wi-Fi Calling की शुरुआत BSNL के नेटवर्क आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है. इसका मकसद उन इलाकों में भी बेहतर कनेक्टिविटी देना है जहां अब तक मोबाइल नेटवर्क एक बड़ी चुनौती रहा. इस कदम से न सिर्फ ग्राहकों को राहत मिलेगी, बल्कि नेटवर्क पर बढ़ने वाला दबाव भी कम होने की उम्मीद है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...