Advertisement

Loading Ad...

अब महंगा पड़ेगा Airtel का रिचार्ज, कंपनी ने हटाया सस्ता प्लान

Airtel ने अपने इस लोकप्रिय प्लान को कुछ प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है, जिससे लाखों यूजर्स को झटका लगा है. खास बात ये है कि अब यह प्लान Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स पर दिखाई नहीं दे रहा है

Google
Loading Ad...

Airtel Rs 199 Recharge Discontinue: अगर आप भी एयरटेल के 199 रुपये वाले सस्ते रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल करते थे, तो अब आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. Airtel ने अपने इस लोकप्रिय प्लान को कुछ प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है, जिससे लाखों यूजर्स को झटका लगा है. खास बात ये है कि अब यह प्लान Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स पर दिखाई नहीं दे रहा है. हालांकि कंपनी ने इसे पूरी तरह बंद नहीं किया है, लेकिन इसकी उपलब्धता को सीमित जरूर कर दिया है. अब इस प्लान का फायदा उठाने के लिए आपको अलग तरीका अपनाना होगा। आइए जानते हैं इस बदलाव से जुड़ी हर अहम बात...

Airtel ने क्यों हटाया 199 रुपये का प्लान?

Airtel ने 199 रुपये वाले मंथली रिचार्ज प्लान को फिलहाल UPI ऐप्स से हटा दिया है, यानी अब आप इस प्लान को Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स से रिचार्ज नहीं कर पाएंगे. हालांकि, इस प्लान को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है. यूजर्स अब भी इसे Airtel Thanks ऐप या Airtel की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं. यानी कंपनी ने इसे फिलहाल कुछ खास चैनलों तक ही सीमित कर दिया है.

 199 रुपये में क्या-क्या मिलता था?

Airtel का यह 199 रुपये वाला प्लान काफी किफायती था और बजट यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प माना जाता था। इस प्लान में आपको मिलते थे:

Loading Ad...

1. 28 दिन की वैधता (Validity)

Loading Ad...

2. अनलिमिटेड कॉलिंग सभी नेटवर्क्स पर

3. 2GB कुल डेटा

Loading Ad...

4. यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद था जिन्हें कॉलिंग ज्यादा और डेटा कम चाहिए होता था. लेकिन अब UPI ऐप्स से रिचार्ज करने वाले यूजर्स को यह सुविधा नहीं मिल पाएगी.

अब कौन सा प्लान है विकल्प?

अगर आप UPI ऐप्स जैसे Google Pay या PhonePe से ही रिचार्ज करना चाहते हैं और कोई सस्ता विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो Airtel का 219 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है. इस प्लान में आपको मिलते हैं:

1. 28 दिन की वैधता

Loading Ad...

2. अनलिमिटेड कॉलिंग सभी नेटवर्क्स पर

3. 300 SMS

4. 3GB डेटा (1GB ज्यादा)

Loading Ad...

यानि, सिर्फ 20 रुपये अतिरिक्त खर्च करके आपको पहले से ज्यादा डेटा और SMS की सुविधा मिल रही है. हालांकि, यह उन यूजर्स के लिए थोड़ा महंगा है जो सीमित उपयोग करते हैं.

 Airtel Thanks ऐप और वेबसाइट पर अब भी उपलब्ध

अगर आप अभी भी 199 रुपये वाला प्लान इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Airtel Thanks ऐप या एयरटेल की वेबसाइट  पर जाकर रिचार्ज कर सकते हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर अभी भी यह प्लान एक्टिव है और पहले की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

Airtel यूजर्स के लिए यह एक बड़ा बदलाव है, खासकर उन लोगों के लिए जो हर महीने 199 रुपये में अपना सस्ता रिचार्ज करते थे. भले ही यह प्लान पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है, लेकिन इसकी सीमित उपलब्धता ने यूजर्स की सुविधा को थोड़ा प्रभावित जरूर किया है. ऐसे में अगर आप UPI ऐप्स से ही रिचार्ज करना चाहते हैं, तो आपको 219 रुपये वाला प्लान अपनाना होगा, जो थोड़ी ज्यादा कीमत में थोड़ा ज्यादा फायदा देता है. वहीं, अगर आप पुराने प्लान पर ही टिके रहना चाहते हैं, तो Airtel Thanks ऐप आपकी मदद करेगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...