Advertisement

Loading Ad...

50MP के 4 कैमरों वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च, Vivo-Xiaomi को मिल सकती है कड़ी टक्कर

Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं जो शानदार डिस्प्ले, दमदार कैमरा, और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं. इन फोन्स की कीमत भी प्रीमियम सेगमेंट के मुकाबले काफी संतुलित रखी गई है, जिससे वे एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बनते हैं.

Loading Ad...

Oppo Reno 14 5G: Oppo ने भारतीय बाजार में अपने नए और पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 14 5G और Oppo Reno 14 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है. ये दोनों फोन न सिर्फ स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ आते हैं, बल्कि इनमें बैटरी से लेकर कैमरा और प्रोसेसर तक हर चीज़ दमदार दी गई है. जो लोग प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते है, उनके लिए यह एक शानदार ऑप्शन बनकर सामने आया है. आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, कीमत और मुकाबले की पूरी जानकारी.

भारत में Oppo Reno 14 5G सीरीज की कीमत कितनी है?

Oppo Reno 14 5G को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है:

Loading Ad...

8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹37,999

Loading Ad...

12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹39,999

12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत ₹42,999

Loading Ad...

वहीं, जो यूज़र Pro वर्जन लेना चाहते हैं, उनके लिए दो वेरिएंट उपलब्ध है:

12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹49,999
12GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹54,999
इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 8 जुलाई से Oppo की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी.

Oppo Reno 14 Pro 5G के फीचर्स 

Loading Ad...

Oppo Reno 14 Pro 5G को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और जबरदस्त कैमरा क्वालिटी चाहते हैं.

डिस्प्ले: फोन में 6.83 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है. यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए शानदार है.

प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट है, जो मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग को आसान बना देता है.

Loading Ad...

कैमरा: बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है – 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा वाइड. वहीं फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा है, जो हर फोटो को प्रोफेशनल लुक देता है.

बैटरी: इस फोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Oppo Reno 14 5G के फीचर्स 

Loading Ad...

Reno 14 5G उन यूज़र्स के लिए है जो बजट में एक प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं.

डिस्प्ले: इसमें 6.59 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन है, जो ब्राइट और कलरफुल विजुअल्स देती है.

प्रोसेसर: फोन को पावर देता है MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट, जो तेज परफॉर्मेंस और स्मूद ऑपरेशन सुनिश्चित करता है.

Loading Ad...

कैमरा: फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है – 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा वाइड. वहीं फ्रंट में 50MP का दमदार सेल्फी कैमरा है.

बैटरी: इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ आती है. यह फोन को तेजी से चार्ज करता है और लंबा बैकअप देता है.

किससे होगा मुकाबला?

Loading Ad...

Oppo Reno 14 का सीधा मुकाबला Vivo V50 5G (₹36,999) और Xiaomi 14 CIVI (₹38,999) जैसे स्मार्टफोन्स से होगा. वहीं, Reno 14 Pro की टक्कर iQOO 12 5G (₹54,990) और Vivo V40 Pro (₹49,145) जैसे हाई-एंड फोन्स से होगी. इन सभी फोन्स में बेहतर प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी देखने को मिलती है, लेकिन Oppo ने डिजाइन और फीचर्स का जबरदस्त संतुलन पेश किया है.

Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं जो शानदार डिस्प्ले, दमदार कैमरा, और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं. इन फोन्स की कीमत भी प्रीमियम सेगमेंट के मुकाबले काफी संतुलित रखी गई है, जिससे वे एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बनते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...