Advertisement

Loading Ad...

क्या आपका Gmail अकाउंट है सुरक्षित? जानिए इसे जांचने के आसान तरीके

समय-समय पर Gmail की एक्टिविटी, डिवाइसेस और सेटिंग्स को चेक करना एक जरूरी आदत होनी चाहिए. अगर आपको थोड़ी भी शंका हो कि कोई दूसरा आपके Gmail का इस्तेमाल कर रहा है, तो तुरंत बताए गए स्टेप्स को अपनाएं और अपना अकाउंट सुरक्षित करें.

Google
Loading Ad...

Gmail Account: अगर आप भी Gmail यूज करते हैं और कभी यह ख्याल आया है कि कहीं कोई और तो आपके अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहा, तो यह चिंता बिल्कुल वाजिब है. आज के डिजिटल दौर में ईमेल अकाउंट की सुरक्षा सबसे जरूरी है, क्योंकि ज्यादातर जरूरी जानकारी, बैंक अलर्ट, सोशल मीडिया लॉगिन और पासवर्ड रिसेट सब कुछ Gmail से ही जुड़ा होता है. अगर आपका Gmail किसी और के हाथ लग गया, तो वह आपके पूरे डिजिटल जीवन पर कब्जा कर सकता है. इसलिए समय-समय पर यह जांच करना बहुत जरूरी है कि कहीं कोई अनजान व्यक्ति तो आपके Gmail अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहा.

कैसे पता लगाएं कि कोई और आपके Gmail का इस्तेमाल कर रहा है?

Last Account Activity (पिछली गतिविधियों की जांच करें)

Gmail में एक बहुत उपयोगी फीचर है – "Last account activity"। आप इसे अपने Gmail इनबॉक्स के नीचे दाईं ओर देख सकते हैं. यहाँ क्लिक करके आप देख सकते हैं कि:

Loading Ad...

आपका अकाउंट किस डिवाइस पर,

Loading Ad...

किस स्थान (IP Address) से

और कब-कब एक्सेस किया गया है.

Loading Ad...

अगर आप किसी ऐसी डिवाइस या लोकेशन को पहचान नहीं पा रहे हैं, तो हो सकता है कि कोई और आपका Gmail इस्तेमाल कर रहा हो

कैसे चेक करें:

1. Gmail लॉगिन करें.

2. इनबॉक्स के सबसे नीचे जाएं, जहां लिखा होगा "Last account activity – Details".

Loading Ad...

3. उस पर क्लिक करें, एक पॉप-अप खुलेगा जिसमें आपकी सारी लॉगिन एक्टिविटी दिखेगी.

4. Unrecognized Devices और Sessions को तुरंत Sign Out करें

अगर आपको कोई अनजान डिवाइस या लोकेशन दिखे, तो उस डिवाइस से तुरंत Sign out करें. Gmail आपको एक बटन देगा – "Sign out from all other web sessions", जिससे आप सभी अन्य डिवाइसेस से खुद को लॉगआउट कर सकते हैं.

Loading Ad...

Google Account Security Checkup जरूर करें

1. Google ने खुद एक टूल दिया है जो आपकी सुरक्षा को जांचने में मदद करता है – Google Security Checkup। इस लिंक पर जाएं:https://myaccount.google.com/security-checkup/1?pli=1

2. यहां आपको ये सब जानकारी मिलेगी:

3. आपके अकाउंट में लॉगिन की कोशिशें

Loading Ad...

4. किस-किस डिवाइस से आपका Gmail खुला है

5. कौन-कौन से ऐप्स को आपकी जानकारी एक्सेस है

6. पासवर्ड कब बदला गया आदि

Loading Ad...

अपना पासवर्ड और सिक्योरिटी सेटिंग्स अपडेट करें

1. अगर आपको कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो सबसे पहले अपना Gmail पासवर्ड बदलें. कोशिश करें कि पासवर्ड:

2. मजबूत हो (uppercase, lowercase, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर वाला)

3. किसी भी पुराने पासवर्ड से न मिलता हो

Loading Ad...

4. इसके अलावा 2-Step Verification (दो-चरणीय प्रमाणीकरण) चालू कर लें. इससे कोई भी आपके Gmail में तभी लॉगिन कर पाएगा जब आपके फोन पर OTP आएगा.

मेल फॉरवर्डिंग और एक्सेस परमिशन चेक करें

कुछ हैकर्स Gmail अकाउंट को एक्सेस करने के बाद ऐसा सेट कर देते हैं कि आपकी ईमेल किसी और को फॉरवर्ड हो जाए. इसलिए Settings में जाकर चेक करें:

1. Forwarding address: कोई अनजान ईमेल ID तो नहीं जुड़ी हुई?

Loading Ad...

2. Filters & Blocked Addresses: कोई ऐसा नियम तो नहीं बना जो आपकी मेल चुपचाप कहीं और भेज रहा हो?

Gmail हमारी डिजिटल लाइफ की रीढ़ है, इसलिए इसकी सुरक्षा को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है. समय-समय पर Gmail की एक्टिविटी, डिवाइसेस और सेटिंग्स को चेक करना एक जरूरी आदत होनी चाहिए. अगर आपको थोड़ी भी शंका हो कि कोई दूसरा आपके Gmail का इस्तेमाल कर रहा है, तो तुरंत ऊपर बताए गए स्टेप्स को अपनाएं और अपना अकाउंट सुरक्षित करें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...