Advertisement

Loading Ad...

WhatsApp यूजर्स की मौज! अब स्टेटस भी होगा रीशेयर – जानें नया फीचर

WhatsApp इस फीचर के साथ यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखेगा. स्टेटस शेयर करने की सुविधा उन्हीं स्टेटस पर काम करेगी जो शेयरिंग के लिए अलाउड होंगे.

Google
Loading Ad...

WhatsApp New Featuresव्हाट्सप्प आए दिन अपने फीचर्स को बेहतर बना रहा है ताकि यूजर्स को एक स्मार्ट और आसान चैटिंग एक्सपीरियंस मिल सके. अब एक और नया और कमाल का फीचर सामने आ रहा है, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो WhatsApp Status का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इस नए फीचर की मदद से अब आप किसी का भी स्टेटस अपने कॉन्टैक्ट्स को डायरेक्ट फॉरवर्ड या री-शेयर कर सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे आप कोई मैसेज या फोटो फॉरवर्ड करते हैं.

इस दिन के लिए फीचर्स को और भी बेहतर बनाने  के लिए चैटिंग को एक और स्मार्ट और एक्सपीरियंस मिल सके. अब एक और नया  कमाल का फीचर सामने आ रहा है.  जो खासतौर पर उन यूजर्स  के लिए मिल रहे है जिनको अभी तक व्हाट्सप्प के बारे में ज्यादा मिल रहा है. व्हाट्सप्प का इस्तेमाल करने के लिए भी आपको कुछ और भी चाहिए.  इस नए फीचर कि मदद से अब आप किसी का भी स्टेटस से बा आप किसी का भी स्टेटस अपने कॉन्टेक्ट्स को डायरेक्ट फॉरवर्ड या री शेयर कर सकेंगे , इसके साथ ही आपको इस नए फीचर्स से भी कुछ और भी चीजों के बारे में कर सल्कते है .

अब Status को करना होगा और आसान शेयर

अभी तक WhatsApp पर किसी का स्टेटस देखने के बाद अगर आपको उसे किसी और को भेजना होता था, तो उसका स्क्रीनशॉट लेना या मैनुअली सेव करना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी. नए फीचर के तहत WhatsApp यूजर्स को स्टेटस के नीचे ही एक "Forward" या "Re-share" बटन मिलेगा। इससे आप स्टेटस को सीधा किसी फ्रेंड को भेज सकते हैं या फिर अपने स्टेटस पर भी दोबारा शेयर कर सकते हैं.

Loading Ad...

किस तरह करेगा काम ये फीचर?

जब आप किसी का स्टेटस देखेंगे, तो वहां एक नया आइकन दिखाई देगा (जैसे फॉरवर्ड का तीर या शेयर का साइन)

Loading Ad...

1. उस पर टैप करते ही आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट खुल जाएगी

2. आप चुन सकते हैं कि किसे भेजना है या अपने स्टेटस पर दोबारा डालना है

Loading Ad...

3. यह सुविधा टेक्स्ट, इमेज और वीडियो सभी तरह के स्टेटस के लिए होगी

यूजर्स को क्या होगा फायदा?

इस नए फीचर से WhatsApp यूजर्स को बहुत सुविधा मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो क्रिएटिव स्टेटस बनाते हैं या कोई जानकारी दूसरों से शेयर करना चाहते हैं. अब उन्हें बार-बार स्टेटस डाउनलोड करने या सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही, किसी मजेदार स्टेटस को तुरंत दूसरों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा.

कब तक आएगा ये फीचर?

फिलहाल ये फीचर WhatsApp के बीटा वर्जन में टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है. जैसे ही इसकी टेस्टिंग पूरी हो जाती है और कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं पाई जाती, इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा. उम्मीद है कि यह अपडेट कुछ ही हफ्तों में Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा.

Loading Ad...

निजता और कंट्रोल की सुविधा भी रहेगी

WhatsApp इस फीचर के साथ यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखेगा. स्टेटस शेयर करने की सुविधा उन्हीं स्टेटस पर काम करेगी जो शेयरिंग के लिए अलाउड होंगे. यानी अगर किसी यूजर ने अपना स्टेटस “My Contacts Except” या “Only Share With” सेटिंग में रखा है, तो उनका स्टेटस कोई और फॉरवर्ड नहीं कर सकेगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...