Advertisement

Loading Ad...

EC लॉन्च करने वाला है सुपर ऐप, जिसमें 40 ऐप्स की सर्विस मिलेगी एक साथ!

चुनाव आयोग जल्द ही एक सुपर ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें वोटिंग से जुड़ी 40 सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। इस ऐप के जरिए मतदाता सूची, वोटर आईडी, पोलिंग बूथ लोकेशन, वोटिंग स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं एक जगह उपलब्ध होंगी।

Loading Ad...
चुनाव आयोग जल्द करने वाला है एक नया प्लेटफार्म लॉन्च. ECINET नाम के इस प्लेटफॉर्म को ऐप और वेब के माध्यम से आप एक्सेस कर सकेंगे. इस पर चुनाव और मतदाताओं संबंधित सभी कामों को किया जा सकेगा. इस सर्विस का फायदा वोटर, पोल अधिकारी और राजनीतिक पार्टियों को भी मिलेगा. 

ECINET एक सिंगल प्लेटफॉर्म होगा जिसपर आप 40 तरह की सर्विसेज का फायदा उठा सकेंगे जो अलग अलग ऐप्स द्वारा अब तक आपको मिलती थी जैसे  Voter Helpline, Voter Turnout, CVIGIL, Suvidha 2.0, ESMS, Saksham और KYC App. 

अब एक ही जगह पर हो जाएंगे सारे काम!


ECINET आने के बाद आप चुनाव आयोग से संबंधित सारे काम एक ही जगह पर कर सकेंगे. इसके लिए आपको अलग अलग ऐप्स इनस्टॉल करने की ज़रुरत नहीं होगी. ECINET प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में आयोजित हुए एक कॉन्फ्रेंस के दौरान दी थी.  

इस प्लेटफॉर्म की मदद से बहुत से लोगों को फायदा मिलेगा, जिसमें बूथ स्तर के 10.5 लाख अधिकारी यानी BLO, राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त करीब 15 लाख बूथ स्तर के अभिकर्ता यानी BLA, लगभग 45 लाख मतदान कार्मिक, 15597 सहायक निर्वाचक नामांकन अधिकारी (AEROs), 4,123 निर्वाचक नामांकन अधिकारी (EROs) और 767 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs) पूरे देश भर में मौजूद हैं. 

इस प्लेटफॉर्म पर आपको चुनाव संबंधित एक्यूरेट इन्फॉर्मेशन मिलेगी क्योंकि इसपर चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा डेटा दिया जाएगा जिसे आप आसानी से एक्सेस कर सकेंगे.
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...