Advertisement
चैटजीपीटी अब कान में! OpenAI लाएगा मिनी कंप्यूटर शेप वाले इयरफोन, जानिए क्या होगी कीमत?
AI ChatGPT: कंपनी एक नए स्पेशल ऑडियो गैजेट पर काम कर रही है, जो इयरफोन की शेप में मिनी कंप्यूटर होगा. इसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी, लेकिन यह पूरी तरह वॉइस कमांड से काम करेगा.
Advertisement
OpenAI Mini Computer: एआई चैटबॉट चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई इस साल अपने यूजर्स के लिए कुछ बड़ा लेकर आने वाली है. कंपनी एक नए स्पेशल ऑडियो गैजेट पर काम कर रही है, जो इयरफोन की शेप में मिनी कंप्यूटर होगा. इसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी, लेकिन यह पूरी तरह वॉइस कमांड से काम करेगा. इसे कंपनी ने कोडनेम “स्वीटपी” (Sweetpea) दिया है. लीक्स की मानें तो यह डिवाइस इसी साल लॉन्च हो सकता है और इसमें सीधे चैटजीपीटी को इंटीग्रेट किया जाएगा.
2023 से चल रहा है डिवाइस पर काम
स्वीटपी पर काम 2023 से चल रहा है. तब ऐप्पल ने अपने डिजाइनर जॉनी ईव की कंपनी के साथ साझेदारी की थी. अब ओपनएआई और जॉनी ईव की टीम इसे बाजार में लाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है.
Advertisement
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस इस सितंबर के आसपास लॉन्च हो सकता है. इसे बनाने की जिम्मेदारी फॉक्सकॉन को दी गई है, जो 2028 तक ओपनएआई के 5 नए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स तैयार करेगी.
Advertisement
नया गैजेट कैसे काम करेगा
स्वीटपी का डिज़ाइन सबसे अनोखा होगा. यह मेटल से बना होगा और इसके अंदर दो कैप्सूल जैसे मॉड्यूल होंगे, जिन्हें आसानी से पहना और उतारा जा सकेगा. तकनीकी रूप से इसे सैमसंग का एक्सिनोस चिपसेट मिलने की संभावना है. पावर के लिए इसमें लिथियम-आयन बैटरी दी जाएगी.
Advertisement
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह स्मार्टफोन और इयरफोन की सभी खूबियों को एक साथ लेकर आएगा. आप इसे सिर्फ कान में पहनेंगे और सीधे वॉइस कमांड के जरिए चैटजीपीटी के साथ बातचीत कर पाएंगे. मार्केट में मौजूद बाकी इयरफोन इससे पीछे रह जाएंगे.
कीमत कितनी हो सकती है
स्वीटपी पूरी तरह से नई और यूनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित है. भले ही यह केवल एक इयरफोन की तरह दिखे, लेकिन इसके अंदर स्मार्टफोन जैसे कंपोनेंट्स हैं. इसलिए इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होने की संभावना है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
यूजर्स को इसे खरीदने के लिए मोटा खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन जो टेक-लवर्स और चैटजीपीटी फैंस हैं, उनके लिए यह एकदम नई और शानदार टेक्नोलॉजी का अनुभव साबित हो सकती है.