Advertisement

Loading Ad...

8 फरवरी को बैंक की UPI सेवाएं रहेगी बंद, ग्राहकों को पहले से करना होगा जरूरी लेन-देन

UPI Service: प्राइवेट बैंक ने ऐलान किया है कि इस हफ्ते के लिए कुछ घंटों के लिए उसकी UPI सेवा बाधित रहेगी। इस दौरान यूजर्स UPI से कोई ट्रांस्जेक्शन नहीं कर पाएंगे।

Google
Loading Ad...

UPI Service: अगर आप UPI का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके काम की है।देश के एक बड़े प्राइवेट बैंक ने ऐलान किया है कि इस हफ्ते के लिए कुछ घंटों के लिए उसकी UPI सेवा बाधित रहेगी। इस दौरान यूजर्स UPI से कोई ट्रांस्जेक्शन नहीं कर पाएंगे।इसके अलावा मर्चेंट UPI ट्रांस्जेक्शन पर भी इसका असर पड़ेगा।रहत की बात ये है कि यह केवल कुछ घंटों के लिए ही बाधित रहेगी।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से ....

HDFC की सेवाएं रहेगी बाधित 

HDFC बैंक न अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि 8 फरवरी को 3 घंटे के लिए उसकी UPI सेवाएं बाधित रहेगी। 8 फरवरी को रात 12 बजे से लेकर 3 बजे तक HDFC बैंक के करंट और सेविंग अकाउंट , रुपे क्रेडिट कार्ड , HDFC मोबाइल बैंकिंग ऐप और UPI के लिए HDFC बैंक बैंक से सपोर्ट थर्ड पार्टी ऐप्स पर UPI ट्रांस्जेक्शन नहीं हो पाएंगी।  इसके अलावा HDFC बैंक के जरिए कोई मर्चेंट UPI ट्रांस्जेक्शन नहीं हो पाएगा।  

यह है मुख्य वजह 

HDFC बैंक यूजर्स को होने जा रही असुविधा के पीछे कारन ये भी बताया गया है। बैंक की तरफ से बताया है कि बैंकिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए सिस्टम मेन्टेन्स की जा रही है , इसके चलते यूजर्स को कुछ घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  असुविधा से बचने के लिए ग्राहक अपने जरुरी काम पहले ही निपटा सकते हैं या ATM से कैश विथड्रॉल कर सकते हैं।  

Loading Ad...

डिजिटल ट्रांस्जेक्शन में UPI की दो तिहाई से अधिक हिस्सेदारी 

देश में होने वाली कुल डिजिटल पेमेंट में UPI की हिस्सेदारी तिहाई स भी अधिक है।  RBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक,2019 में डिजिटल पेमेंट में UPI की हिस्सेदारी कुल 34 प्रतिशत थी ,जो अब दोगुना से अधिक बढ़कर 83 प्रतिशत हो गई है। यानी देश में 83 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट UPI से होती है।  बाकी 17 प्रतिशत में NEFT , RTGS , IMPS , क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से होने वाली सारी ट्रांस्जक्शन्स आ जाती है।  

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...