Advertisement

Loading Ad...

Apple WWDC 2025: Liquid Glass डिजाइन और iOS 26 का ऐलान, बदल जाएगा iPhone चलाने का एक्सपीरियंस

Apple हर साल अपने WWDC इवेंट के जरिए यह साबित करता है कि वह समय के साथ चलने वाली नहीं, बल्कि समय से आगे चलने वाली कंपनी है. Vision Pro जैसी डिवाइस से लेकर AI फीचर्स और अब डिज़ाइन-फोकस्ड सॉफ़्टवेयर अपडेट्स तक — Apple की कोशिश यही रहती है कि वो हर यूजर को एक बेहतर, तेज़ और अधिक स्मार्ट डिजिटल अनुभव दे सके.

Google
Loading Ad...

WWDC 2025 Event: Apple का WWDC (Worldwide Developers Conference) हर साल जून में होने वाला एक बड़ा टेक इवेंट होता है, जिसमें कंपनी अपनी नई टेक्नोलॉजी, ऑपरेटिंग सिस्टम और फीचर्स से पर्दा उठाती है. यह इवेंट खासतौर पर डेवलपर्स के लिए होता है, लेकिन इसकी घोषणाएं आम यूजर्स की जिंदगी में भी बड़ा बदलाव लाती हैं. हर साल Apple इस इवेंट में ऐसा कुछ पेश करती है जो आगे चलकर ट्रेंड बन जाता है — फिर चाहे वह हार्डवेयर हो, सॉफ्टवेयर हो या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ा कोई इनोवेशन.

2023: Vision Pro ने खोला मिक्स्ड रियलिटी का नया दरवाज़ा

साल 2023 के WWDC इवेंट में Apple ने Vision Pro नामक अपनी पहली मिक्स्ड रियलिटी डिवाइस को दुनिया के सामने पेश किया था. यह एक अत्याधुनिक हेडसेट है जो वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) दोनों का अनुभव देता है. Vision Pro के जरिए Apple ने यह दिखा दिया कि वह सिर्फ स्मार्टफोन और लैपटॉप बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य की तकनीक को नए आयाम देने में भी आगे है. उस वक्त यह घोषणा तकनीकी दुनिया में बहुत बड़ा कदम मानी गई थी.

Loading Ad...

2024: एआई (AI) बनी Apple की प्राथमिकता

Loading Ad...

2024 का WWDC इवेंट Apple की AI क्षमताओं पर केंद्रित रहा. इस साल कंपनी ने "Apple Intelligence" नामक एक नया एआई सिस्टम पेश किया, जो Siri, Messages, Mail और अन्य एप्स को और अधिक स्मार्ट और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाता है. Apple Intelligence के जरिए कंपनी ने दिखाया कि वो भी Google और Microsoft जैसी कंपनियों के साथ AI की दौड़ में पूरी तरह शामिल हो चुकी है. यूजर्स को अब उनके व्यवहार, आदतों और जरूरतों के मुताबिक ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलने लगा.

 2025: अब फोकस है यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर

Loading Ad...

इस साल 2025 के WWDC इवेंट में Apple का ध्यान साफ़ तौर पर यूज़र एक्सपीरियंस यानी उपयोगकर्ता अनुभव को और बेहतर बनाने पर रहा। इस बार हार्डवेयर या नई डिवाइसेज से ज़्यादा, कंपनी ने अपने सॉफ़्टवेयर प्लेटफॉर्म्स — जैसे कि iOS, macOS, watchOS, iPadOS और visionOS — को और सरल, तेज़ और विजुअली आकर्षक बनाने पर काम किया. iOS 26 में 'Liquid Glass' डिज़ाइन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जो इंटरफ़ेस को न सिर्फ खूबसूरत बनाता है, बल्कि यूजर्स के लिए नेविगेशन को भी आसान करता है.

कैमरा ऐप अब और भी आसान

Apple ने iOS 26 के साथ अपने कैमरा ऐप को फिर से डिज़ाइन किया है ताकि यूज़र को एक सिंपल और स्मूद एक्सपीरियंस मिल सके. अब यूज़र्स को फोटो और वीडियो मोड के बीच टॉगल करना और आसान हो गया है. बाकी सभी एडवांस्ड कैमरा फीचर्स को एक साधारण स्वाइप के ज़रिए एक्सेस किया जा सकता है, जिससे शूटिंग के दौरान किसी ऑप्शन को ढूंढने में समय बर्बाद नहीं होता. वहीं Safari ब्राउज़र को भी नया रूप दिया गया है और FaceTime में वह सभी ऑप्शन्स जो हर समय स्क्रीन पर रहते थे, अब जरूरत के अनुसार ही दिखेंगे — जिससे क्लीन इंटरफेस का अनुभव मिलेगा.

Loading Ad...

CarPlay Ultra: कार के लिए स्मार्ट अपग्रेड

Apple के नए iOS 26 फीचर्स सिर्फ फोन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अब ये अनुभव CarPlay Ultra में भी मिलेगा. CarPlay Ultra की पहली झलक कुछ हफ्ते पहले सामने आई थी और अब इसमें कॉल ऐप का नया वर्ज़न शामिल किया गया है, जिसमें फेवरेट कॉन्टैक्ट्स और उनसे जुड़ी जानकारियां स्क्रीन के टॉप पर दिखेंगी. यूज़र्स अब ज़रूरी कॉन्टैक्ट्स तक जल्दी पहुंच बना पाएंगे. साथ ही, प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कॉल और मैसेज दोनों ऐप्स में सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े गए हैं. ग्रुप चैट्स में पोल बनाने का ऑप्शन भी दिया गया है, जो पहले WhatsApp और अन्य ऐप्स में देखने को मिलता था.

लाइव ट्रांसलेशन: भाषा की बाधा खत्म

Loading Ad...

Apple ने iOS 26 में ऑन-डिवाइस लाइव ट्रांसलेशन फीचर लॉन्च किया है, जो यूज़र्स को चैटिंग करते समय रीयल टाइम में ट्रांसलेशन की सुविधा देगा. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि यूज़र का डेटा डिवाइस में ही सुरक्षित रहेगा और किसी बाहरी सर्वर पर अपलोड नहीं होगा. इस फीचर को मैसेज, फोन कॉल और वीडियो कॉल — तीनों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इतना ही नहीं, ये फीचर iPhone के अलावा कुछ अन्य Apple डिवाइसेज़ पर भी काम करेगा. यह उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा जो अक्सर अलग-अलग भाषाओं में संवाद करते हैं या विदेश यात्रा पर जाते हैं.

 WatchOS 26: फिटनेस के लिए नया डिजिटल साथी

Apple ने अपने स्मार्टवॉच ऑपरेटिंग सिस्टम WatchOS 26 में भी कई नए फीचर्स जोड़े हैं. इनमें सबसे खास है "Workout Buddy" — एक AI बेस्ड फीचर जो आपकी वर्कआउट एक्टिविटी को रीयल टाइम में मॉनिटर करके सुझाव देता है. ये एक चैटबॉट की तरह काम करता है और जैसे ही आप एक्सरसाइज शुरू करते हैं, यह एक्टिव हो जाता है और जरूरी फिटनेस इनपुट देता है. यह फिलहाल इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है.

Loading Ad...

इसके साथ ही, अब यूज़र Gesture Control के ज़रिए अपने वॉच नोटिफिकेशन को हैंडल कर सकते हैं. नया Backtrack फीचर उस समय मददगार होता है जब वॉच की GPS कनेक्टिविटी खो जाती है — ये यूज़र को उसके पिछले रास्ते पर ले जाने की दिशा दिखाता है.

Apple TV और macOS Tahoe में नया अनुभव

Apple ने TV OS में भी "Liquid Glass" डिज़ाइन को शामिल किया है, जो बड़े स्क्रीन पर एक रिफाइंड और ज्यादा विजुअली अट्रैक्टिव एक्सपीरियंस देता है. वहीं Mac यूज़र्स के लिए नया macOS Tahoe पेश किया गया है, जिसमें टास्कबार से लेकर ऐप्स और सेटिंग्स तक एक फ्रेश इंटरफेस मिलता है। यूज़र्स अब पर्सनलाइज्ड वॉलपेपर और आइकन कलर भी चुन सकते हैं. एक खास बात यह है कि अब Mac में एक डेडिकेटेड फोन ऐप मिलेगा, जिसकी मदद से सीधे कॉल करना संभव होगा. Apple ने Vision Pro के लिए visionOS 26 को भी अपडेट किया है.अब यूज़र्स विजेट्स को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं, और यह OS खुद ट्रैक करेगा कि आप कौन-से ऐप्स कहां रखना पसंद करते हैं. इसका मतलब है कि आपकी वर्चुअल स्पेस अब और भी पर्सनल और ऑर्गनाइज़्ड हो जाएगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...