Advertisement

Loading Ad...

Apple का सबसे स्टाइलिश फोन! iPhone Fold के डिजाइन ने मचाया तहलका, कैमरा और बटन लेआउट में बड़े बदलाव

iPhone Fold Design Leak: पिछले कुछ हफ्तों में इस फोन से जुड़ी कई लीक रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें इसके फीचर्स, हार्डवेयर और डिजाइन को लेकर अलग-अलग जानकारियां दी गई हैं. अब जो नई जानकारी सामने आई है, वह खासतौर पर इसके डिजाइन को लेकर है.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

iPhone Fold Design Viral: Apple का पहला फोल्ड होने वाला iPhone काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है. माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले कुछ सालों में इसे बाजार में उतार सकती है. पिछले कुछ हफ्तों में इस फोन से जुड़ी कई लीक रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें इसके फीचर्स, हार्डवेयर और डिजाइन को लेकर अलग-अलग जानकारियां दी गई हैं. अब जो नई जानकारी सामने आई है, वह खासतौर पर इसके डिजाइन को लेकर है. इसमें बताया जा रहा है कि iPhone Fold का कैमरा डिजाइन और बटन की जगह मौजूदा iPhone से काफी अलग होगी.

ऑल-ब्लैक कैमरा डिजाइन देगा नया लुक

लीक के मुताबिक, iPhone Fold में कैमरा मॉड्यूल पूरी तरह नया हो सकता है. इसमें iPhone Air जैसे कैमरा प्लेट्यू की बात कही जा रही है, लेकिन फर्क यह होगा कि यह बॉडी के रंग में नहीं बल्कि पूरी तरह काले रंग का होगा. यानी फोन चाहे किसी भी रंग का हो, कैमरा सेक्शन ब्लैक रहेगा. इस कैमरा प्लेट्यू में दो कैमरे एक सीधी लाइन में होंगे, जिनके साथ माइक्रोफोन और फ्लैश भी दिया जाएगा. यह डिजाइन देखने में काफी हद तक iPad Pro के कैमरा लेआउट जैसा हो सकता है और iPhone Fold को बाकी iPhone से अलग पहचान देगा.

Loading Ad...

लॉन्च के समय सीमित कलर ऑप्शन

Loading Ad...

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि iPhone Fold को शुरुआत में बहुत ज्यादा रंगों में लॉन्च नहीं किया जाएगा. फिलहाल व्हाइट कलर को लगभग फाइनल माना जा रहा है. हालांकि Apple आमतौर पर एक एक्स्ट्रा कलर जरूर लाता है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि एक और शेड देखने को मिल सकता है. कंपनी शायद पहले फोल्डेबल फोन के लिए सिंपल और क्लासिक कलर पर फोकस करेगी.

बटन की जगह में भी होगा बदलाव

Loading Ad...

iPhone Fold में बटन लेआउट भी अब तक के iPhone से अलग हो सकता है. लीक के अनुसार, वॉल्यूम बटन को फोन के ऊपर की तरफ शिफ्ट किया जा सकता है, ठीक वैसे ही जैसे iPad mini में होता है. वहीं पावर बटन, जिसमें Touch ID होने की उम्मीद है, और कैमरा कंट्रोल बटन पहले की तरह दाईं तरफ ही रहेंगे. खास बात यह है कि फोन का बायां हिस्सा पूरी तरह साफ हो सकता है, जिससे डिजाइन ज्यादा साफ - सुथरा और प्रीमियम लगेगा. यह बदलाव फोन को फोल्ड और अनफोल्ड दोनों मोड में इस्तेमाल करना आसान बना सकता है.

छोटा Dynamic Island और Face ID नहीं

लीक में यह भी दावा किया गया है कि iPhone Fold में छोटा Dynamic Island दिया जा सकता है. फ्रंट कैमरे के लिए सिंगल पंच-होल डिजाइन अपनाया जा सकता है. फोन की मोटाई कम रखने के लिए Apple इस मॉडल में Face ID की जगह Touch ID को तरजीह दे सकता है. यही वजह है कि पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की बात कही जा रही है.

Loading Ad...

iPhone Fold के संभावित फीचर्स

अब तक सामने आई जानकारियों के अनुसार, iPhone Fold में 7.8 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले हो सकती है, जो क्रीज-लेस यानी बिना फोल्ड की लाइन वाली होगी. यह डिस्प्ले OLED पैनल पर आधारित होग. वहीं बाहर की स्क्रीन करीब 5.5 इंच की हो सकती है, जो किसी भी मौजूदा iPhone की तुलना में सबसे छोटी स्क्रीन मानी जा रही है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें भविष्य का A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, कैमरा की बात करें तो फोन में कुल चार कैमरे हो सकते हैं दो पीछे की तरफ और दो सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए.

कब होगा लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत?

Loading Ad...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Fold को सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है. कीमत की बात करें तो अमेरिका में इसका दाम करीब 2400 डॉलर बताया जा रहा है. अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो भारत में यह फोन बेहद महंगा होगा और प्रीमियम से भी ऊपर की कैटेगरी में शामिल हो जाएगा. iPhone Fold Apple का अब तक का सबसे अलग और सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...