Advertisement

Loading Ad...

Apple Event 2025: आज होगा iPhone 17 Series का धमाकेदार लॉन्च, जानें कब और कहां देखें लाइव

Apple Event 2025: इस इवेंट का इंतजार दुनियाभर के iPhone लवर्स को बेसब्री से था. हर साल की तरह, इस बार भी एप्पल अपने नए iPhones के साथ कुछ और शानदार प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रहा है.

Image Credit: iPhont 17
Loading Ad...

Apple Event 2025: आज यानी 9 सितंबर को एप्पल अपना बहुप्रतीक्षित इवेंट ‘Awe Dropping’ आयोजित करने जा रहा है. इस इवेंट का इंतजार दुनियाभर के iPhone लवर्स को बेसब्री से था. हर साल की तरह, इस बार भी एप्पल अपने नए iPhones के साथ कुछ और शानदार प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रहा है. इस बार की सबसे बड़ी खासियत है  iPhone 17 सीरीज, जिसमें कई नए बदलाव और अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे. इसके अलावा नई Apple Watch और Watch Ultra की भी नई जनरेशन पेश की जाएगी.

इवेंट कब और कहां देखें?

अगर आप भी iPhone 17 का लॉन्च लाइव देखना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए. यह इवेंट आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा. आप इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट, YouTube चैनल, और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाइव देख सकते हैं.

Loading Ad...

क्या-क्या होगा लॉन्च?

Loading Ad...

इस इवेंट में एप्पल iPhone 17 Series के साथ-साथ Apple Watch Series 10 और Watch Ultra 3 भी लॉन्च कर सकता है. इसके अलावा, कंपनी अपने नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 को भी रोलआउट कर सकती है, जिससे iPhones में नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी.

iPhone 17 Series: क्या है खास?

Loading Ad...

इस बार एप्पल चार नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है:

iPhone 17
iPhone 17 Air
iPhone 17 Pro
iPhone 17 Pro Max

ध्यान देने वाली बात ये है कि इस बार Plus मॉडल नहीं आएगा. उसकी जगह नया iPhone 17 Air आएगा, जो अब तक का सबसे पतला iPhone होगा.
iPhone 17 का डिजाइन पिछली बार वाले iPhone 16 जैसा ही होगा, लेकिन Air, Pro और Pro Max का डिजाइन एकदम नया और अलग हो सकता है. खास बात यह है कि Pro मॉडल का डिजाइन करीब 5 साल बाद बदला जा रहा है, जो काफी रोमांचक है.

Loading Ad...

कितनी हो सकती है कीमत?

iPhone 17 सीरीज की कीमतें भी इंटरनेट पर पहले ही लीक हो चुकी हैं. ऐसा माना जा रहा है कि एप्पल इस बार अपने फोन्स की कीमत में करीब $50 (लगभग ₹4,000) का इजाफा करेगा.

संभावित कीमतें इस तरह हो सकती हैं:
iPhone 17: ₹84,900 से शुरू
iPhone 17 Air: ₹1,09,900 से शुरू
iPhone 17 Pro: ₹1,24,900 से शुरू
iPhone 17 Pro Max: ₹1,64,900 से शुरू

Loading Ad...

क्या-क्या बदलेगा नए iPhones में?

नई iPhone 17 सीरीज में कई बेहतरीन अपग्रेड्स मिलेंगे. सबसे पहले बात करें डिस्प्ले की, तो अब सभी मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिससे स्क्रीन ज्यादा स्मूद चलेगी और देखने में शानदार लगेगी.इसके अलावा, फोन में नई जनरेशन का प्रोसेसर होगा, जिससे फोन पहले से भी तेज और पावरफुल हो जाएगा. बैटरी की बात करें तो इस बार iPhone 17 Pro और Pro Max में 5100mAh तक की बैटरी मिल सकती है, जो अब तक किसी भी iPhone में सबसे बड़ी बैटरी होगी. इससे बैटरी लाइफ और भी बेहतर हो जाएगी. कैमरे में भी सुधार होंगे, खासकर Pro मॉडल्स में जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी और जबरदस्त हो जाएगी. 

अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ ही घंटों का इंतजार और कर लीजिए. iPhone 17 सीरीज ना सिर्फ डिजाइन में नया होगा, बल्कि इसकी परफॉर्मेंस और फीचर्स भी पहले से कहीं बेहतर होंगे. साथ में नई Apple Watch और iOS 26 भी देखने को मिलेगा.तो आज रात 10:30 बजे, Apple का ‘Awe Dropping’ इवेंट जरूर देखें हो सकता है आपका अगला फोन इसी इवेंट में दिखे!

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...