Advertisement

Loading Ad...

'आप बस वीडियो वायरल करो, वसूली सरकार कर लेगी...', CM योगी का दंगा करने वालों को सख्त चेतावनी

सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने वाले दंगाईयों-उपद्रवियों को सीएम योगी की तरफ से कड़ा संदेश दिया गया है. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राष्ट्र की संपत्ति है, हम सभी की सामूहिक जवाबदेही का हिस्सा है, जो व्यक्ति समाज की संपत्ति नष्ट करता है तो उसको टोकिए. अगर ज्यादा होता है तो आप मोबाइल से उसको वायरल कर सकते हैं. बाकी उसके पोस्टर लगाकर उससे वसूली का काम सरकार करेगी.

Loading Ad...

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दंगाइयों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने उपद्रवियों को सख्त संदेश दिया. दरअसल 12 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया. इसी दौरान वहां बैठे लोगों को संबोदित करते हुए बड़ा संदेश दिया. 

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही होनी चाहिए. कोई भी संपत्ति राज्य की नहीं, समाज की होती है. जो व्यक्ति समाज की संपत्ति नष्ट करता है तो उसको टोकिए. अगर ज्यादा होता है तो आप मोबाइल से उसको वायरल कर सकते हैं. बाकी उसके पोस्टर लगाकर उससे वसूली का काम सरकार करेगी.

मौके पर सीएम योगी ने कहा कि संपत्ति बनाने में मेहनत लगती है. सार्वजनिक संपत्ति तो राष्ट्र की है. राष्ट्र की संपत्ति को नष्ट करने वाला कानून का मुजरिम है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे. ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि आगे से वो कानून को हाथ में लेने से पहले सौ बार सोचेंगे. 

Loading Ad...

कार्यक्रम को लेकर सीएम योगी ने किया पोस्ट
लखनऊ कार्यक्रम को लेकर सीएम योगी ने अपने सोशल नीडिया पर पोस्ट करते हुए शिक्षा सर्वांगीण को विकास का माध्यम से होने की बात कही. उन्होंने लिखा ‘शिक्षा सर्वांगीण विकास का माध्यम होनी चाहिए... इसी से प्रेरित होकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को देश भर में लागू किया. आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र व राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मानवर्धन करने वाले खिलाड़ियों को 'मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार' का वितरण कर विभिन्न संस्थानों के नवीन भवनों का शिलान्यास भी किया. सभी मेधावी विद्यार्थियों व खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं एवं उनके गुरुजनों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई!’

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि सीएम ने कार्यक्रम के दौरान मेधावियों को एक लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया. इसके पहले, उन्होंने यूपी माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ एवं माध्यमिक संस्कृत शिक्षा निदेशालय, नवीन भवन सहित 100 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास किया. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में दंगा-उपद्रव करने के वालों के खिलाफ योगी सरकार हमेशा से बड़ा एक्शन लेते हुए नजर आती है. अब संभल हिंसा को ही देख लिजिए, जहां दंगाइयों के पोस्टर चौराहों पर लगवाकर प्रशासन ने वसूली करने की बात कही है. इसके अलावा कई जगहों पर अपराध से अर्जित या गैरकानूनी निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...