Advertisement

Loading Ad...

एकनाथ शिंदे बनेंगे गृह मंत्री? करीबी नेताओं ने बताया शिंदे के दिल की बात

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के करीब 10 दिन बाद भी मुख्यमंत्री चेहरे पर मुहर नहीं लग पाई है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे को होम मिनिस्ट्री जैसा बड़ा विभाग सौंपा जा सकता है।

Loading Ad...
महाराष्ट्र में अगले 48 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा हो जाएगी। खबरों के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री बनना तय है। हालांकि कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है। लेकिन एकनाथ शिंदे को लेकर सूत्रों से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। एकनाथ शिंदे को होम मिनिस्टर बनाया जा सकता है। इसके अलावा उनकी पार्टी के पास कई अन्य अहम पद भी हो सकते हैं। हालांकि शिंदे अभी भी मुख्यमंत्री बनने की चाह में है। लेकिन अगर उन्हें सीएम पद नहीं मिला। तो होम मिनिस्ट्री जैसा अहम विभाग वो खुद अपने पास रख सकते हैं। 

एकनाथ शिंदे बनेंगे होम मिनिस्टर? 

एकनाथ शिंदे गुट के करीबियों का कहना है कि शिंदे का लंबे समय से सपना रहा है कि वह राज्य की कानून व्यवस्था को संभाले। वह लंबे समय से होम मिनिस्टर बनना चाहते थे। जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में मुख्यमंत्री के बाद सरकार में सबसे ताकतवर चेहरा होम मिनिस्टर ही होता है। पिछले कार्यकाल में जब एकनाथ शिंदे बतौर मुख्यमंत्री राज्य की सत्ता संभाल रहे थे। तो यह जिम्मा देवेंद्र फडणवीस को मिला था। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि वह सीएम नहीं बन पाए। तो होम मिनिस्टर जरूर बन सकते हैं। 

एकनाथ शिंदे ने रद्द के सभी बैठकें 

महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को होने वाली महायुति दल की सभी बैठकों को रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक शिंदे अभी भी बुखार से पीड़ित है। शिंदे की तबीयत खराब होने की वजह से डिप्टी सीएम अजित पवार के दिल्ली पहुंचने की खबर जोरों पर है। हालांकि ऑफिशियली तौर पर कोई भी अपडेट नहीं है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...