Advertisement
कौन हैं IAS सौरभ कटियार? जिनके ‘मॉडर्न सेतु' इनीशिएटिव ने बदल डाला मुंबई का सिस्टम, CM फडणवीस ने दिया था प्रमोशन
मई 2025 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के 8 IAS अफसरों का तबादला किया था. इनमें से एक सौरभ कटियार भी थे. महज 9 महीने में ही सौरभ ने गुड गवर्नेंस का मॉडल सेट किया.
Advertisement
IAS Saurabh Katiyar: महाराष्ट्र के एक तेज तर्रार और युवा अफसर सौरभ कटियार इन दिनों चर्चा में हैं. वजह है उन्होंने बेहद कम समय में महाराष्ट्र में मॉर्डन और गुड गवर्नेंस का मॉडल सेट किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विजन और उम्मीद पर खरे उतरने हुए मात्र 9 महीने में सिस्टम में बड़ा बदलाव किया.
मई 2025 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के 8 IAS अफसरों का तबादला किया था. इनमें से एक सौरभ कटियार भी थे. जो 2016 बैच के अधिकारी हैं. फडणवीस सरकार ने सौरभ कटियार को अमरावती से मुंबई बुलाया और कलेक्टर बनाया.
'मॉडर्न सेतु' इनीशिएटिव की हो रही तारीफ
Advertisement
महाराष्ट्र के युवा अफसरों में शामिल सौरभ कटियार ने ‘मॉडर्न सेतु' इनीशिएटिव की शुरुआत की. जो उनकी महत्वपूर्ण प्रशासनिक और डिजिटल गवर्नेंस पहल है. यह एक कॉम्प्रिहेंसिव सर्विस डिलीवरी इकोसिस्टम है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक सरकारी कार्यालयों की पुरानी व्यवस्था को हाई-परफॉर्मेंस, मॉडर्न गवर्नेंस मॉडल में बदलना है.
Advertisement
इसमें कॉर्पोरेट-ग्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर को व्हाट्सएप ऑटोमेशन, मोबाइल सेतु आउटरीच, और अन्य एडवांस्ड डिजिटल टूल्स के साथ जोड़ा गया है. जिसका फोकस आम लोगों को सहूलियत, आसान पहुंच, सेवा और डिजिटली फास्ट सर्विस है.
सौरभ कटियार की इस पहल की हर कहीं सराहना हो रही है क्योंकि लोगों को सहूलियत मिल रही है और समय बच रहा है. यानी बेहतर एक्सपीरियंस वो भी बिना समय गंवाए.
Advertisement
‘मॉडर्न सेतु' इनीशिएटिव से ऐसे आया बदलाव
- राइट टू सर्विस (RTS) सेवाओं की समय पर डिलीवरी
- अप्रैल 2025 में 59.48% से बढ़कर अक्टूबर 2025 तक 90.28% हो गई
- देरी वाली सेवाएं 40.52% से घटकर सिर्फ 9.72% रह गईं
- शिकायतें कम हुईं, सरकारी सिस्टम में जनता का भरोसा बढ़ा
सौरभ कटियार ने 9 महीने में मॉर्डन प्रशासन का एक सफल उदाहरण पेश किया. CM फडणवीस ने उन्हें मुंबई बुलाकर बड़ा प्रमोशन दिया था. सौरभ कटियार मुंबई के जिस क्षेत्र को बतौर कलेक्टर संभालते हैं. उनमें कुर्ला, अंधेरी, बोरीवली सब डिवीजन शामिल हैं. जब सौरभ कटियार अमरावती में तैनात थे, तभी CM फडणवीस की नजर उन पर पड़ चुकी थी. उस समय देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें प्रशासकीय गतिमानता पुरस्कार से सम्मानित किया था.
भू-माफिया से जमीन मुक्त करवाने का लक्ष्य
Advertisement
सौरभ कटियार का मिशन अब मुंबई में अवैध कब्जे से जमीन को मुक्त करवाना है. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने मुंबई के प्रभारी मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की मौजूदगी में 500 एकड़ सरकारी जमीन को मुक्त कराने का टास्क हाथ में लिया था. जिस पर काम जारी है.
कौन हैं सौरभ कटियार?
सौरभ कटियार 2016 बैच के IAS अफसर हैं. वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने UP बोर्ड से बारहवीं की थी और टॉपर छात्र रह चुके हैं. सौरभ कटियार ने IIT कानुपर से बी टेक और एम टेक किया था.
Advertisement
यह भी पढ़ें- टायर घुमेगा, गाना बजेगा! मायानगरी में बनी भारत की पहली 'Musical' सड़क, प्ले करेगी ये ऑस्कर विनिंग सॉन्ग
यह भी पढ़ें
UPSC की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 334वीं रैंक हासिल की थी. उन्होंने 2014 में भी सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी. तब उन्हें IRS मिला था. IAS में चयन की सूचना के वक्त पर IRS के तौर पर सौरभ कटियार इनकम टैक्स विभाग नागपुर में ट्रेनिंग ले रहे थे. अमरावती से पहले वह पालघर में भी तैनात रह चुके हैं.