Advertisement

Loading Ad...

दो के बजाय मिला एक लड्डू तो सीएम हेल्पलाइन पर घुमा दिया कॉल, पंचायत सचिव ने भी निकाला शिकायत दूर करने का दिलचस्प तरीका

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर इस वजह से शिकायत दर्ज करा दी, क्योंकि ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण के बाद उसे लड्डू नहीं मिले. यह पूरी घटनाक्रम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुआ. जानिए क्या है पूरी कहानी

Loading Ad...

चोरी-चोरी चुपके-चुपके फिल्म में एक मजेदार कैरेक्टर होता है 'पप्पू' जो हर छोटी-छोटी समस्या पर सरकारी हेल्पलाईन नंबर पर फोन घूमा देता है. वैसे ही एक मजेदार किरदार की हम बात करने जा रहे हैं. दरअसल मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर इस वजह से शिकायत दर्ज करा दी, क्योंकि ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण के बाद उसे लड्डू नहीं मिले. यह पूरी घटनाक्रम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुआ.

क्या है पूरा मामला?

भिंड के मछंड इलाके के नौधा गांव में पंचायत भवन पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सरपंच, जनप्रतिनिधि, सचिव और पंचायत का चपरासी भी मौजूद था. लेकिन लड्डू न मिलने से नाराज ग्रामीण ने सीधा शिकायत दर्ज करा दी. 
दरअसल कार्यक्रम में गांव के कई ग्रामीण भी मौजूद थे. ध्वजारोहण के बाद लड्डू बांटे जाने लगे. लड्डू वितरण का जिम्मा पंचायत भवन के चपरासी धर्मेंद्र के पास था. इस दौरान गांव का ही रहने वाला कमलेश कुशवाहा भवन के बाहर सड़क पर खड़ा था.
जब धर्मेंद्र लड्डू बांटते-बांटते उसके पास पहुंचा, तो उसने कमलेश को एक लड्डू दे दिया. लेकिन कमलेश ने दो लड्डू की ज़िद पकड़ी ली. धर्मेंद्र ने मना कर दिया, तो इसी बात से कमलेश नाराज़ हो गया.

Loading Ad...

मौके पर ही सीएम हेल्पलाइन नंबर पर घुमाया फोन

Loading Ad...

इसके बाद कमलेश कुशवाहा ने वहीं से सीएम हेल्पलाइन 181 पर फोन घुमा दिया और शिकायत दर्ज करवा दी. शिकायत में उसने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद लड्डू बांटे ही नहीं गए. साथ ही इस “गंभीर समस्या” के समाधान की मांग भी कर डाली. जब यह खबर पंचायत सचिव रवींद्र श्रीवास्तव तक पहुंची, तो वह भी हक्का-बक्का रह गए.
इस मामले में कमलेश कुशवाहा ने अपनी नाराज़गी जताते हुए कहा ‘पंचायत भवन में ध्वजारोहण के बाद लड्डू वितरण हुआ ही नहीं. अंदर बैठे कुछ लोगों को तो लड्डू दे दिए गए, लेकिन हम जो बाहर सड़क पर खड़े थे, हमें एक भी लड्डू नहीं मिला.’

कमलेश कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर फोन करके सिर्फ इस बात की जानकारी मांगी थी कि क्या स्वतंत्रता दिवस के दिन ग्राम पंचायत द्वारा प्रसाद वितरण किया जाता है या नहीं, क्योंकि ग्राम पंचायत द्वारा लड्डू नहीं बांटे जा रहे हैं. लेकिन सीएम हेल्पलाइन में उनकी शिकायत दर्ज कर ली गई. 

Loading Ad...

‘सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें करने का आदी है कमलेश’

इस मामले में जब पंचायत सचिव रविंद्र श्रीवास्तव से बात की, तो उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को कमलेश कुशवाहा पंचायत भवन के बाहर सड़क पर खड़ा था. चपरासी धर्मेंद्र लड्डू बांट रहा था और उसने कमलेश को एक लड्डू भी दिया, लेकिन कमलेश दो लड्डू मांगने पर अड़ गया. धर्मेंद्र ने इनकार किया तो उसने तुरंत सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत ठोक दी. सचिव ने आगे खुलासा किया कि यह कोई पहली बार नहीं है. कमलेश कुशवाहा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें करने का आदी है और अब तक अलग-अलग विभागों में दर्जनों शिकायतें दर्ज करा चुका है. शिकायत के निराकरण के बारे में जब सचिव से जानकारी चाही गई तो, रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि वे 1 किलो लड्डू खरीद कर ले जाएंगे और उनसे माफी मांगते हुए उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे. 

यह कोई पहला मौका नहीं है जब भिंड जिले से इस तरह का अजीबो-गरीब मामला सामने आया हो. इससे पहले भी एक शिकायतकर्ता ने हैंडपंप की खराबी को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन उसके समाधान में हेल्पलाइन पर जवाब दर्ज हुआ “शिकायतकर्ता का दिमाग खराब है, हैंडपंप इसकी छाती पर गाड़ देना चाहिए.”ऐसे अनोखे किस्से भिंड जिले से अक्सर निकलकर आते रहते हैं, जिन्हें लोग बाद में चटकारे लेकर अपनी चर्चाओं का हिस्सा बना लेते हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...