Advertisement

Loading Ad...

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर यूपी सरकार ने क्या कहा? कोर्ट के फैसले पर यूपी में सियासत हुई तेज

यूपी और कई अन्य राज्यों में हो रहे बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सियासत तेज हो गई है। इस फैसले पर यूपी की योगी सरकार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Loading Ad...

यूपी के साथ देश के अन्य राज्यों में हो रहे बुलडोजर एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट के फैसले पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें यूपी सरकार ने कहा है कि  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लिया गया फैसला स्वागत योग्य है। इस फैसले से अपराधियों के मन में कानून को लेकर भय होगा। सुशासन की पहली शर्त होती है कानून का राज, ऐसे में यह फैसला वाकई में काबिले तारीफ है। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर यूपी सरकार की पहली प्रतिक्रिया

यूपी की योगी सरकार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से माफिया प्रवृति के तत्व और किसी भी तरह के संगठित अपराधियों पर लगाम कसने में आसानी होगी। कानून का राज सब पर लागू होता है। यह आदेश दिल्ली के लिए था। इसमें उत्तर प्रदेश की पार्टी शामिल नहीं थी। यह फैसला पूरी तरीके से जमीयत उलेमा--हिंद बनाम उत्तरी दिल्ली नगर निगम और अन्य से संबंधित था। 

Loading Ad...

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में बुलडोजर एक्शन पर क्या कहा?

Loading Ad...

सुप्रीम कोर्ट ने 13 नवंबर को बुलडोजर एक्शन पर कई बड़े फैसले लिए हैं। बुलडोजर एक्शन पर दायर याचिका के खिलाफ कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है और नई गाइडलाइंस जारी की है। कोर्ट ने कहा है कि किसी भी मामले में कोई भी आरोपी या दोषी के घर को तोड़ना जायज नही है। किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले मकान मालिक को 15 दिन पहले सूचना देनी होगी। इसके साथ कार्रवाई को लेकर भी बताना होगा कि आखिर किन वजहों से यह बुलडोजर एक्शन हो रहा है। 

कोर्ट ने कहा कि हमने कई विशेषज्ञों और सुझावों पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया। हमने सभी पक्षों को सुना। हम चाहते हैं कि हर हाल में कानून का राज हो। बुलडोजर एक्शन पक्षपातपूर्ण नहीं हो सकता। हम चाहते हैं कि अगर गलत तरीके से घर तोड़ा गया है। तो पीड़ित को मुआवजा मिलना चाहिए। 

Loading Ad...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सियासत तेज, सपा और बसपा ने क्या कहा? 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुलडोजर कार्रवाई के रोक वाले फैसले पर यूपी में सियासत तेज हो गई है। सपा,भाजपा और बसपा में जमकर सियासत हो रही है। बसपा प्रमुख मायावती, आजाद पार्टी के चंद्रशेखर आजाद और अखिलेश यादव ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कहा है कि बुलडोजर का आतंक अब जरूर समाप्त होगा। 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म "एक्स" पर पोस्ट के जरिए कहा कि "सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर विध्वंसो से जुड़े आज के फैसलों के बाद यह उम्मीद की जानी चाहिए कि यूपी और अन्य राज्य सरकारें जनहित जनकल्याण का सुचारू रूप से प्रबंधन करेगी। बुलडोजर का छाया और आतंक अब जरूर समाप्त होगा। 

Loading Ad...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अखिलेश यादव ने क्या कहा? 

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बुलडोजर एक्शन मामले के फैसले पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रक्रिया दी है। अखिलेश ने कहा है कि "ऐसे कम फैसले होते हैं। जिसमें सरकार को जुर्माना देना पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ 25 लाख का जुर्माना लगाया है। बल्कि दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की बात भी कही है। जिन्होंने निर्दोष लोगों के घर पर बुलडोजर चलाया है। जो घर तोड़ना चाहते हैं उनसे क्या उम्मीद करेंगे आप ? आज के बाद उनका बुलडोजर खड़ा हो जाएगा और किसी का घर नहीं तोड़ा जाएगा"

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...