Advertisement

Loading Ad...

'देश में काम का कल्चर…' बिहार नतीजों का जिक्र, CM धामी ने यूथ को दिया बड़ा मैसेज, Gen Z से क्या कहा?

CM धामी ने देहरादून को शिक्षा हब का दर्जा दिया. उन्होंने दून को सिटी ऑफ स्कूल के नाम से जानने के सवाल पर कहा, देहरादून शिक्षा हब के रूप में माना जाता है और हम भी इसे आगे बढ़ाएंगे.

Loading Ad...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में डालनवाला की दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने Gen Z, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और बिहार के नतीजों पर बात की. 

CM धामी ने कहा, देश में अब काम का कल्चर है. काम करोगे तो ही जनता आगे बढ़ाएगी, बिहार चुनाव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. उन्होंने राजनीति को समाज का अहम पहलू माना और कहा, राजनीति में अच्छी सोच के लोग आने चाहिए. 

‘बेटियां भी राजनीति में आएं’

Loading Ad...

इस फेस्टिवल की शुरुआत वूमेन इन पावर-लीडिंग द चार्ज सत्र से हुई. जिसमें CM धामी ने राजनीति में बेटियों की भूमिका पर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, राज्य की सभी बेटियां नेता बनें लेकिन सिर्फ राजनीति में नहीं बल्कि हर क्षेत्र में. उन्होंने कहा, उत्तराखंड को बनाने और आगे बढ़ाने में मातृशक्ति का अहम योगदान है. यहां की महिलाओं का जीवन काफी कठिन है. समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जेन-जी को भी राजनीति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय दिलचस्पी लेनी चाहिए. 

Loading Ad...

पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमारा राज्य साहित्य और संस्कृति की भूमि है. उत्तराखंड की आत्मा ही उसकी संस्कृति में बसती है. सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता में भी साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. 

Gen Z को दिया बड़ा मैसेज

Loading Ad...

CM धामी ने Gen Z को राष्ट्र निर्माण का बड़ा मैसेज दिया. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, Gen Z को भी राजनीति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय दिलचस्पी लेनी चाहिए. 

‘शिक्षा हब के रूप में देहरादून ने बनाई पहचान’

कार्यक्रम में CM धामी ने देहरादून को शिक्षा हब का दर्जा दिया. उन्होंने दून को सिटी ऑफ स्कूल के नाम से जानने के सवाल पर कहा, देहरादून शिक्षा हब के रूप में माना जाता है और हम भी इसे आगे बढ़ाएंगे. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...