Advertisement
UP: Waqf Bill का विरोध भारी पड़ गया, 300 मुसलमानों को 2-2 लाख का नोटिस भेजा गया !
Yogi के UP में 300 मुसलमानों को वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना भारी पड़ गया, प्रशासन ने सैकड़ों नमाजियों को दो दो लाख रुपये का नोटिस थमा दिया
Advertisement
मुजफ्फरनगर में विरोध प्रदर्शन पर कार्रवाई
जिला मुजफ्फरनगर में यह विरोध करना उस वक्त भारी पड़ गया जब प्रशासन ने सैकड़ों नमाजियों को दो-दो लाख रुपये का नोटिस थमा दिया।
विरोध का कारण और प्रदर्शन
Advertisement
दरअसल विपक्ष के साथ-साथ कुछ मुसलमान भी वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन इसके बावजूद मोदी सरकार को वक्फ संशोधन बिल सदन से पास कराने से नहीं रोक पाए। अब तो सदन से पास होने के साथ ही राष्ट्रपति की मुहर भी लग गई और वक्फ संशोधन बिल कानून भी बन गया है।
Advertisement
मुजफ्फरनगर में हुई घटना
लेकिन जब यह कानून नहीं बना था, तभी से कुछ मुसलमान इसका विरोध कर रहे थे। इसी लिए हाथ पर काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज भी पढ़ी और चार अप्रैल को जुमे की नमाज भी पढ़ी। लेकिन जिला मुजफ्फरनगर में करीब तीन सौ मुसलमानों को वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ना भारी पड़ गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने नमाजियों को दो-दो लाख का नोटिस थमा दिया।
Advertisement
पुलिस की पुष्टि
वक्फ बिल के विरोध के नाम पर हाथ में काली पट्टी बांधकर नमाज करने पहुंचे नमाजियों को मिली नोटिस के मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी पुष्टि की और बताया कि ऐसे तीन सौ से ज्यादा लोगों को चिन्हित किया गया है जिनसे शांति व्यवस्था को खतरा था।
नोटिस और पेशी का आदेश
Advertisement
काली पट्टी बांधकर वक्फ बिल का विरोध करने वाले तीन सौ नमाजियों को सिटी मजिस्ट्रेट ने दो-दो लाख का नोटिस थमाया है और उन्हें 16 अप्रैल को पेश होने का आदेश भी दिया है। मुजफ्फरनगर में हुई इस तगड़ी कार्रवाई के बाद पूरे यूपी में हड़कंप मचा हुआ है।
क्योंकि ईद की नमाज हो या फिर जुमे की नमाज, बड़ी संख्या में मुसलमानों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की थी। ऐसे में मुजफ्फरनगर के बाद दूसरे जिलों में भी इस तरह की कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
Advertisement
आपको बता दें इससे पहले राजधानी लखनऊ की रहने वाली उजमा परवीन को भी पुलिस ने दस लाख रुपये का नोटिस थमाया था। जिस पर बुरी तरह बौखलाईं कांग्रेस नेता उजमा परवीन ने योगी सरकार पर खूब भड़ास निकाली।
Advertisement
यह भी पढ़ें
उजमा परवीन इससे पहले भी सीएए विरोध के नाम पर प्रदर्शन कर चुकी हैं। यही वजह है कि पुलिस ने एहतियात के तौर पर उन्हें नोटिस थमा दिया, जिससे वक्फ कानून के विरोध के नाम पर सड़क घेरकर प्रदर्शन ना करें।