Advertisement

Loading Ad...

सिंगापुर में गरजा यूपी मॉडल, सैट्स के सीईओ ने CM योगी की जमकर सराहना की; कहा- राज्य में खुल गए निवेश के द्वार

सिंगापुर दौरे पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने संस्थागत क्षमता निर्माण, एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेड लिंकेज बढ़ाने के लिए कई MoU साइन किए. इन्वेस्ट यूपी मेगा रोड शो में SATS Ltd. के सीईओ बॉब ची ने कहा कि सीएम का सैट्स कार्गो हब दौरा विदेशी निवेश के प्रति प्रतिबद्धता दिखाता है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन सिंगापुर के राष्ट्रपति श्री थर्मन शनमुगरत्नम से शिष्टाचार भेंट की.
Loading Ad...

सिंगापुर दौरे पर गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निवेश और बुनियादी ढांचे को लेकर बड़ा संदेश दिया. दौरे के दौरान राज्य सरकार ने कई अहम मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए. इन समझौतों का उद्देश्य संस्थागत क्षमता निर्माण, एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और अंतरराष्ट्रीय ट्रेड लिंकेज को बढ़ावा देना है.

इन्वेस्ट यूपी मेगा रोड शो में बड़ा बयान

इन्वेस्ट यूपी के मेगा रोड शो में सिंगापुर की एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी SATS Ltd. के सीईओ एशिया-पैसिफिक बॉब ची ने मुख्यमंत्री की सराहना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सैट्स के कार्गो हब का दौरा किया जाना विदेशी निवेश के प्रति उनकी गंभीर प्रतिबद्धता को बताता है.

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश की विकास संभावनाओं पर भरोसा

Loading Ad...

बॉब ची ने कहा कि उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश की विकास संभावनाओं को लेकर बेहद आशावादी है. उनके मुताबिक राज्य की प्रगति का आधार तेजी से विस्तार करता कृषि, औद्योगिक और सेवा क्षेत्र है. उन्होंने बताया कि बीते एक दशक में उत्तर प्रदेश का एयर कार्गो वॉल्यूम लगभग पांच गुना बढ़ा है. यह लगातार दो अंकों की सालाना वृद्धि दर को दिखाता है. उनका कहना था कि इसमें कोई संदेह नहीं कि उत्तर प्रदेश अब भारत की आर्थिक शक्ति का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है.

सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना

Loading Ad...

उन्होंने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को प्रगतिशील और समाधान-उन्मुख बताया. बॉब ची के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार तेजी से निर्णय लेने और उन्हें लागू करने की क्षमता रखती है, जो उद्यमिता के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार का दृष्टिकोण प्रो-एक्टिव है और नई तकनीकों तथा डिजिटलीकरण से जुड़े निवेशों को बढ़ावा देने पर खास ध्यान दिया जा रहा है.

उद्योगों के अनुकूल माहौल 

Loading Ad...

सैट्स के सीईओ ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्थानीय आबादी के लिए उच्च कौशल वाले रोजगार अवसर सृजित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है. उन्होंने माना कि उद्योगों के अनुकूल नीतियों और सकारात्मक सहयोग का उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव हुआ है. उन्होंने सरकार द्वारा मिले समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में वही अनुकूल माहौल मौजूद है, जिसे वैश्विक कंपनियां प्राथमिकता देती हैं. उनके मुताबिक यही सकारात्मक कार्यशैली राज्य में निवेश को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि मुख्यमंत्री के इस दौरे को राज्य में विदेशी निवेश आकर्षित करने और एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाई देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...