Advertisement
UP में अब आम आदमी भी सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस में बुक करा सकेंगे कमरे, ऑनलाइन बुकिंग शुरू
UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की बुकिंग व्यवस्था को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नई ऑनलाइन सेवा शुरू की है. इस नई व्यवस्था के तहत अब प्रदेश के 21 सर्किट हाउस और 334 गेस्ट हाउस में कमरे ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे.
Advertisement
Circuit Houses: उत्तर प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की बुकिंग व्यवस्था को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नई ऑनलाइन सेवा शुरू की है. इस नई व्यवस्था के तहत अब प्रदेश के 21 सर्किट हाउस और 334 गेस्ट हाउस में कमरे ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे. पहले जहां कमरों की बुकिंग के लिए फोन, ई-मेल या मैनुअल प्रक्रिया का सहारा लेना पड़ता था, वहीं अब यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो गई है. इससे लोगों को बुकिंग करने में आसानी होगी और पूरी व्यवस्था पहले से ज्यादा सुव्यवस्थित और पारदर्शी बन जाएगी.
योगी सरकार का पारदर्शिता पर जोर
यह नई व्यवस्था योगी सरकार की पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा मानी जा रही है. लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए एक एकीकृत वेब आधारित सर्किट हाउस सूचना प्रणाली तैयार की है. इस पोर्टल के माध्यम से उपयोगकर्ता रियल-टाइम में यह देख सकेंगे कि किस सर्किट हाउस में कितने कमरे खाली हैं और उनकी स्थिति क्या है.
Advertisement
इस नई प्रणाली से कमरों की उपलब्धता, भोजन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का प्रबंधन भी डिजिटल तरीके से किया जाएगा. पहले यह काम ई-मेल या फोन के जरिए किया जाता था, जिससे कई बार जानकारी स्पष्ट नहीं मिलती थी। अब ऑनलाइन सिस्टम के जरिए सारी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएग.
Advertisement
बुकिंग, भुगतान और रिकॉर्ड पूरी तरह डिजिटल
नई व्यवस्था में बुकिंग के साथ-साथ भुगतान और रिकॉर्ड प्रबंधन को भी पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है. कमरे की बुकिंग करते समय आवेदक को अपना पहचान पत्र या अधिकृत पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा. इसके बाद भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा.
भुगतान पूरा होने के बाद बुकिंग की रसीद स्वतः ही ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भेज दी जाएगी. इसके अलावा सभी लेन-देन का रिकॉर्ड डिजिटल लेजर में सुरक्षित रखा जाएगा. विभाग के मुख्यालय और जिला स्तर पर एक केंद्रीकृत डैशबोर्ड के जरिए सभी बुकिंग और राजस्व की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी. इससे राजस्व के नुकसान को रोकने और व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी.
Advertisement
आम लोगों को भी मिलेगी सुविधा
नई व्यवस्था के लागू होने से सरकारी परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग होगा और राजस्व में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. इसके साथ ही आम लोगों को भी सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की सुविधाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा.'
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा कमरा
Advertisement
सर्किट हाउस के कुछ कमरे वीआईपी दौरे और आपातकालीन सरकारी उपयोग के लिए आरक्षित रखे जाएंगे. इसके अलावा बाकी कमरे “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर आम लोगों के लिए उपलब्ध होंगे.
लोग लोक निर्माण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
यह भी पढ़ें
https://www.guesthouse.uppwd.gov.in पर जाकर आसानी से कमरे बुक कर सकते हैं. विशेष परिस्थितियों में जिला प्रशासन की अनुमति से ऑन-द-स्पॉट बुकिंग भी इसी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा सकेगी. हालांकि, यदि किसी समय वीआईपी दौरा या प्रशासनिक जरूरत पड़ती है तो जिला मजिस्ट्रेट के पास पहले से हुई बुकिंग को रद्द करने का अधिकार भी रहेगा.