Advertisement

Loading Ad...

Up By-election 2024 : सीटों के बंटवारे पर अखिलेश यादव से नाराज कांग्रेस ! खतरे में इंडिया गठबंधन !

यूपी में होने वाले 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 9 सीटों पर वोटिंग 13 नवंबर को होगी। सपा ने 7 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे हैं। वहीं कांग्रेस को 2 सीटों मिली हैं। इनमें खैर और गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट शामिल हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक टिकट बंटवारे के फैसले से कांग्रेस नाराज़ चल रही है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यूपी में इंडिया गठबंधन खतरे में है।

Loading Ad...

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनावों को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट को छोड़कर बाकी 9 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इस चुनाव पर हर किसी की नजर है। खासतौर से इंडिया गठबंधन का हिस्सा सपा और कांग्रेस के रिश्ते क्या पहले जैसे ही रहेंगे या कोई खटास पैदा होगा। इस सवाल के जवाब हर किसी की नजर है। बता दें कि हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का हिस्सा रही सपा और कांग्रेस ने एक साथ चुनाव लड़ा था। यूपी की सभी सीटों पर दोनों ने आपसी सहमति से टिकटों का बंटवारा किया था। जिनमें 17 सीटों पर कांग्रेस और 63 सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन उपचुनाव में अखिलेश यादव ने 7 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे हैं और सिर्फ 2 सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी है। इसके बाद से ही कांग्रेस खेमे में नाराजगी है। सपा ने अलीगढ़ की खैर और गाजियाबाद की सदर विधानसभा सीट कांग्रेस को दी है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से इन सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर किसी भी तरह की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। 

क्या खतरे में है इंडिया गठबंधन ? 

कई राजनीति विश्लेषकों के मुताबिक यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ चुके सपा और कांग्रेस भले ही खुले तौर पर उपचुनाव भी एक साथ लड़ने की बात कह रहे हो। लेकिन अंदरूनी तौर पर देखा जाए। तो सपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतरना चाह रहे हैं। यहां तक कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के मन में भी यही विचार चल रहा है। यही वजह है कि दोनों नेता खुलकर टिकट बंटवारे को लेकर कोई भी बातचीत करते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों नेताओं के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा। 

Loading Ad...

खैर और गाजियाबाद सीट पर पिछले चुनाव में  कैसा था कांग्रेस का प्रदर्शन 

Loading Ad...

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अगर दोनों सीटों की बात की जाए। तो कांग्रेस  गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर 18818 वोट पाकर चौथे स्थान पर रही थी। जबकि सपा 44,000 से ज्यादा वोट पाकर दूसरे स्थान पर थी। वहीं खैर विधानसभा की बात की जाए। तो यहां कांग्रेस की हालत और भी ज्यादा खराब थी। कांग्रेस को यहां सिर्फ 1514 वोट मिले थे। कांग्रेस यहां भी चौथे स्थान पर थी। बता दें कि सपा और रालोद ने 2022 का विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था। 

सपा और कांग्रेस के बीच कोई मनमुटाव नहीं - सपा प्रवक्ता - डॉक्टर आशुतोष शर्मा 

Loading Ad...

बीते कई महीनो से सपा और कांग्रेस के बीच टिकट बंटवारे को लेकर चल रहे मनमुटाव की खबरों को लेकर सपा प्रवक्ता डॉ आशुतोष शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, "सपा ने सात सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। गाजियाबाद और खैर सीट कांग्रेस को दी जा चुकी है। सपा पहले ही कह चुकी है कि इंडिया गठबंधन को साथ लेकर चलेगी। तो चल रही है। जब कोई बिना बात किए बयान देता है। तो उससे दिक्कत बढ़ जाती है। उस समय हमने कहा था कि पांच सीटों को मिलाकर भी अगर कांग्रेस पचास हजार वोट भी ला पाई होती। तो उसे सीटें दे दी जाती। 2022 के आंकड़ों को देखें। तो कांग्रेस हर जगह चौथे और पांचवें स्थान पर रही है। यूपी कांग्रेस अगर ऐसी बातें कह रही है। तो यह बेतुकी बातें हैं। जहां दो सीटें हैं वहां भी सपा का मजबूत संगठन है। हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है हम भाजपा को हराने की तैयारी कर रहे हैं"।

इन 7 सीटों पर सपा ने उतारे अपने कैंडिडेट 

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही सपा ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। इनमें

Loading Ad...

अखिलेश यादव के सांसद बनने के बाद करहल विधानसभा सीट खाली थी। जिस पर सपा मुखिया ने अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा है। कानपुर की सीसामऊ से नसीम सोलंकी, प्रयागराज की फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, अयोध्या की मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, अम्बेडकरनगर कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया गया।


13 नवंबर को वोटिंग और 23 को आएंगे परिणाम 

यह भी पढ़ें

बता दें कि हाल ही में चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इसके साथ देश की कई विधानसभा सीटों पर उप चुनाव को लेकर के भी तारीखों का ऐलान किया गया है।इनमें यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर भी 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं दाखिले की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है। नतीजे 13 नवंबर को आएंगे।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...