Advertisement
भांगर में टीएमसी नेता रज्जाक खान की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप
णमूल कांग्रेस विधायक सौकत मोल्ला ने आरोप लगाया, "रज्जाक खान भांगर विधानसभा क्षेत्र में हमारे सक्रिय और मजबूत कार्यकर्ता और नेता थे. आईएसएफ समर्थित असामाजिक तत्वों ने नौशाद सिद्दीकी के इशारे पर यह सब किया है. भांगर क्षेत्र में आईएसएफ के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए वे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं. हमने पुलिस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है."
Advertisement
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में गुरुवार रात एक सनसनीखेज घटना में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या
यह घटना काशीपुर थाना क्षेत्र के भांगर खालपार में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने रज्जाक खान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. पुलिस के अनुसार, हमले में रज्जाक खान की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हमला व्यक्तिगत रंजिश या राजनीतिक हिंसा का परिणाम हो सकता है.
Advertisement
रज्जाक खान भांगर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत नेता थे
Advertisement
तृणमूल कांग्रेस विधायक सौकत मोल्ला ने आरोप लगाया, "रज्जाक खान भांगर विधानसभा क्षेत्र में हमारे सक्रिय और मजबूत कार्यकर्ता और नेता थे. आईएसएफ समर्थित असामाजिक तत्वों ने नौशाद सिद्दीकी के इशारे पर यह सब किया है. भांगर क्षेत्र में आईएसएफ के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए वे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं. हमने पुलिस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है."
रज्जाक की हत्या से भांगर इलाके में तनाव का माहौल
Advertisement
रज्जाक खान भांगर इलाके में तृणमूल के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे और स्थानीय स्तर पर उनकी अच्छी-खासी पहचान थी. उनकी हत्या की खबर से इलाके में तनाव का माहौल है. स्थानीय लोगों और तृणमूल समर्थकों में आक्रोश देखा जा रहा है, वहीं पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी ताकि हमलावरों की पहचान हो सके. तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने इस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है. उनका कहना है कि रज्जाक खान एक समर्पित कार्यकर्ता थे. हम सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए.
Advertisement
यह भी पढ़ें
आपको बता दें, भांगर और आसपास के इलाकों में पहले भी राजनीतिक हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके कारण यह क्षेत्र अक्सर चर्चा में रहता है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच का भरोसा दिया है. इस हत्या के बाद भांगर में तनावपूर्ण है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है.