Advertisement
Loading Ad...
गृह मंत्रालय तो नहीं पर इस मंत्रालय को पाकर मान गए शिंदे!
सूत्रों का कहना है कि एकनाथ शिंदे को गृह मंत्रालय तो नहीं मिल रहा क्योंकि भाजपा देने को राजी नहीं है। लेकिन उनको शहरी विकास मंत्रालय दिया जाएगा।
Advertisement
Loading Ad...
महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद सरकार गठन में लगातार उथल पुथल देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे और उनका गुट नराज चल रहें है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से मिली एक खबर ने एक बार फिर राजनीति बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के पास 4 दिसंबर, बुधवार को देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार को साथ ले जाकर सरकार गठन का दावा पेश किया था। इसके बाद तीनों नेताओं ने एक प्रेस कांफ्रेस भी किया। जिसमें देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ग्रहण समारोह के बारे में जानकारियां साझा की। मौके पर शिंदे से पुछा गया कि क्या आप शपथ ले रहें है तो इसपर उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी क्या है। शपथ ग्रहण समारोह तो कल शाम को होना है और आज शाम तक पता चल ही जाएगा। इसपर अजित पवार ने तंज कसते हुए कहा कि मैं तो शपथ ले रहा हूं। इनका आज शाम तक समझ आएगा। एसपर शिंदे ने पलटकर चुटकी ली कि दादा को तो सुबह शाम शपथ लेने का अनुभव है।
शिंदे को मिलेगा ये विभाग!
सूत्रों का कहना है कि एकनाथ शिंदे को गृह मंत्रालय तो नहीं मिल रहा क्योंकि भाजपा देने को राजी नहीं है। लेकिन उनको शहरी विकास मंत्रालय दिया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र जैसे राज्य में विकास मंत्रालय काफी अहम और ताकतवर मंत्रालय माना जाता है। ऐसे में एकनाथ शिंदे भी इसे मान चुके है।
बता दें कि 5 नवंबर को महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह है और इसमें डिप्टी सीएम पद के लिए दो नेता एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए देंवेंद्र फडणवीस शपथ लेने वाले है। आखिरकार 11 दिनों बाद महाराष्ट्र में सरकार का गठन होने जा रहा है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...