Advertisement

Loading Ad...

दिल्ली में कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे की हत्या में नंदू गैंग का नाम सामने आया

दीपक गैंगस्टर मंजीत महाल का भांजा था. इसलिए पुलिस को आशंका है कि इस हत्या के पीछे नंदू गैंग का हाथ हो सकता है.

Loading Ad...

दिल्ली के बवाना में हुए दीपक हत्याकांड में अब नंदू गैंग का नाम जुड़ रहा है. पुलिस ने इस घटनाक्रम में शुरुआत से ही गैंगवॉर की आशंका जताई. पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड के पीछे विदेश में बैठा कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू जिम्मेदार है.

बवाना मर्डर केस में नंदू गैंग का नाम आया सामने

पश्चिम विहार में अप्रैल में भी कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के करीबी प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दराल की हत्या हुई थी. उस समय भी नंदू गैंग का नाम आया था, तब से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच इस गैंगवॉर पर नजर बनाए हुए हैं.

Loading Ad...

मंजीत महाल का भांजा था दीपक

Loading Ad...

दीपक गैंगस्टर मंजीत महाल का भांजा था. इसलिए पुलिस को आशंका है कि इस हत्या के पीछे नंदू गैंग का हाथ हो सकता है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को बवाना इलाके में सुबह करीब 8 बजे दीपक अपनी बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहा था. हमले के समय दीपक के माता-पिता पीछे चल रहे थे और कुछ दूरी पर आगे दीपक अपनी बेटी के साथ वॉक कर रहा था. इसी दौरान बाइक पर आए दो हमलावरों ने दीपक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी के हाथ में गोली लग गई.

Loading Ad...

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा कितनी गोलियां लगी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर दीपक को गोली मारने के लिए आगे चले गए थे, लेकिन वो कुछ दूरी से फिर लौटकर आए और दोबारा दीपक को गोलियां मारीं. पुलिस के मुताबिक, दीपक के शरीर पर 7-8 घाव दिख रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कितनी गोलियां मारी गई हैं.

यह भी पढ़ें

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दीपक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. वो बीटेक की पढ़ाई के बाद ट्रेडिंग के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था और अपने परिवार के साथ नांगल ठाकरान गांव में रहता था. रोज की तरह शुक्रवार को भी वह परिवार के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...