Advertisement

Loading Ad...

काशी विश्वनाथ मंदिर में रील बनाकर बुरे फंसे तेज प्रताप यादव, दिए गए जांच के निर्देश

तेज प्रताप यादव 12 जून को वाराणसी पहुंचे थे और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर के भीतर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो करीब 52 सेकंड का है. इसके वायरल होने के बाद अब बवाल मच गया है.

Loading Ad...

श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में रील बनाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव द्वारा मंदिर के रेड ज़ोन क्षेत्र में बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है.

काशी विश्वनाथ मंदिर में तेज प्रताप यादव ने बनाई रील, होगी जाँच

मंदिर प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विश्व भूषण मिश्र ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जाएगी और यदि इसमें नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Loading Ad...

मंदिर परिसर रील बनाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Loading Ad...

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा, पवित्रता और निर्धारित नियमों का पालन सर्वोपरि है. इस प्रकरण में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस को संयुक्त जांच का जिम्मा सौंपा गया है. मंदिर प्रशासन ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परिसर में किसी भी तरह की शूटिंग या वीडियो निर्माण नियमों के खिलाफ है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे.

सीईओ ने कहा, “श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से कई श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई है. जांच के बाद जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.”

Loading Ad...

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील

इसके साथ ही, मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में नियमों का पालन करें और परिसर की गरिमा बनाए रखें.

यह भी पढ़ें

बता दें कि तेज प्रताप यादव 12 जून को वाराणसी पहुंचे थे और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर के भीतर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो करीब 52 सेकंड का है. अगले दिन यह वीडियो उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया. वीडियो में तेज प्रताप मंदिर के उस संवेदनशील क्षेत्र में नजर आ रहे हैं, जहां मोबाइल फोन और कैमरा उपयोग करने पर स्पष्ट रूप से सख्त प्रतिबंध लागू है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...