Advertisement
Loading Ad...
संभल हिंसा में हालात सामान्य, मस्जिद से दुकान खोलने का और काम पर लौटने का हुआ ऐलान
संभल हिंसा में पांचवें दिन हालात सामान्य हो गए हैं। हालांकि अभी भी पुलिस फोर्स तैनात है। मस्जिद से लोगों से अपने काम पर लौटने की अपील की गई है। जुम्मे की नमाज अपने नजदीकी मस्जिद में पढ़ने को कहा गया है। जामा मस्जिद के पास ज्यादा भीड़ न लगाने की भी अपील की गई है।
Advertisement
Loading Ad...
संभल हिंसा का आज पांचवा दिन है। हिंसा वाली जगह पर अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। हालांकि हालात पूरी तरीके से सामान्य है। लेकिन डर की वजह से अभी भी किसी भी तरह की दुकानें नहीं खुली हैं। जिसको लेकर मस्जिद से अपील की गई है कि आप सभी लोग अपने काम पर लौटे। इसके साथ लोगों से जुम्मे की नमाज अपने आसपास की मस्जिदों में पढ़ने की अपील की गई है। एक तरफ हालत सामान्य हो रहे हैं। तो दूसरी तरफ उपद्रवियों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। हिंसा में अब तक 28 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर उनकी फोटो कई जगहों पर लगाई गई है। इनमें करीब 200 उपद्रवी हैं।
संभल की शाही जामा मस्जिद से बड़ी अपील
संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे से शुरू हुए विवाद के बाद अब उसी जगह से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। मस्जिद से अपील के दौरान कहा गया है कि लोग जुम्मे की नमाज अपने नजदीकी मस्जिद में ही पढ़े। जामा मस्जिद के आसपास भीड़ न बढ़ाएं। सभी लोग जहां कहीं भी काम करते हैं। वह अपने काम पर लौटे। बता दें कि जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है। हालांकि आसपास की दूसरी जगह की दुकानें खुल गई है। लेकिन मस्जिद के आसपास की जो भी दुकानें हैं। वह डर की वजह से नहीं खुल रही है।
शांति भंग के आरोप में उपद्रवियों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी
संभल में पहले दिन से ही पुलिस उपद्रवियों पर लगातार ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। करीब 28 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 100 से ज्यादा लोगों की पहचान हो चुकी है। हिंसा में दो महिलाएं भी शामिल है। वहीं पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। फरहत नाम के उस लड़के को गिरफ्तार किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। जिसमें वह लोगों को उकसाने की कोशिश कर रहा। सीसीटीवी और ड्रोन से इस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगाकर उपद्रवियों की गिरफ्तारी और उन्हीं से नुकसान हुई संपत्ति की भी भरपाई करवाई जाने की तैयारी है।
यूपी सरकार को भेजी गई रिपोर्ट
संभल हिंसा मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा योगी सरकार को रिपोर्ट भेज दी गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि जामा मस्जिद में विवाद कैसे शुरू हुआ और इस पर नियंत्रण कैसे पाया गया। हिंसा में शामिल उपद्रवियों पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई है। इसका भी जिक्र है।
संभल में कैसे शुरू हुई हिंसा?
बीते रविवार को संभल की शाही जामा मस्जिद में सर्वे करने पहुंची टीम पर 2000 की भीड़ ने हमला किया था। जिसके बाद पुलिस बल द्वारा कार्रवाई हुई। हिंसा में अब तक 4 लोगों की मौत और कई अन्य घायल हुए हैं। इनमें कई पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इस हिंसा में में 14 से 72 साल के उपद्रवी शामिल हैं। हिंसा भड़काने के आरोप में संभल के सांसद और विधायक के बेटे पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। बताया गया कि 19 तारीख को जुम्मे में इन्होंने हिंसा भड़काने की पूरी प्लानिंग की थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद इन पर एफआईआर दर्ज हुई है।
दंगाइयों ने पुलिस की पिस्तौल भी छीनने की कोशिश की
पुलिस ने भी अपनी तरफ से एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि संभल के नखासा इलाके में 12 बजकर 35 मिनट पर पुलिस पर हमला हुआ था। दंगाइयों ने पुलिस से उनकी पिस्तौल छीनने की कोशिश की थी। दंगाई 9 एमएम की मैगजीन लूट कर ले गए थे। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि करीब 150 से 200 लोगों ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा और पुलिसकर्मियों को मारने की नियत से लाठी डंडे और पत्थर से हमला किया।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...