Advertisement

Loading Ad...

पंजाब में उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा बनेंगे मंत्री, भगवंत मान सरकार सातवीं बार करने जा रही मंत्रिमंडल का विस्तार

पंजाब में अपने 3 साल के कार्यकाल में भगवंत मान सरकार सातवीं बार मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है. वहीं लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतने वाले विधायक संजीव अरोड़ा का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है.

Loading Ad...

पंजाब की भगवंत मान सरकार अपने 3 साल के कार्यकाल में सातवीं बार मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है. खबरों के मुताबिक, 16 सदस्यों वाले मंत्रिमंडल में 2 और मंत्री जुड़ सकते हैं, जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी. दूसरी तरफ लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से हाल ही में उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे संजीव अरोड़ा भी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, अभी तक पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

'सातवीं बार होगा मान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार'

खबरों के मुताबिक, पंजाब की भगवंत मान सरकार अपने मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल करने पर विचार कर रही है. वर्तमान में 16 सदस्यों वाले मान मंत्रिमंडल में 2 और मंत्री जुड़ सकते हैं. वहीं लुधियाना की पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले विधायक संजीव अरोड़ा 3 जुलाई को दोपहर चंडीगढ़ के राज भवन में आयोजित एक सादे समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे. 

Loading Ad...

संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

Loading Ad...

उपचुनाव जीतने वाले विधायक संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. जानकारी के लिए बता दें कि वह पहली बार 10 अप्रैल 2022 को पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद अब उनके मंत्री बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं. 

पंजाब सरकार में बनेंगे मंत्री 

Loading Ad...

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा के चुनाव प्रचार- प्रसार के दौरान इस बात की घोषणा की थी कि अगर वह चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा. ऐसे में भगवंत मान सरकार में वह प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. 

कई मंत्रियों के विभाग में हो सकता है फेरबदल

पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात की पुष्टि की थी कि अगर संजीव अरोड़ा चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें वह मंत्रिमंडल में शामिल करने जा रहे हैं. हालांकि, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के न होने से उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं कराया जा सकता है. दूसरी तरफ यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं. 

Loading Ad...

केजरीवाल के राज्यसभा पहुंचने का रास्ता हुआ साफ

यह भी पढ़ें

संजीव अरोड़ा ने उपचुनाव जीतने के बाद राज्यसभा सांसद के पद से अपना इस्तीफा सभापति जगदीप धनखड़ को सौंप दिया है. ऐसे में पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी से किसी और को राज्यसभा में भेजने का रास्ता साफ भी हो गया है. हालांकि, केजरीवाल ने कहा है कि वह संसद के उच्च सदन की सदस्यता हासिल करने की दौड़ में शामिल है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...